Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

सराफा कारोबारी हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को किया चिन्हित

सराफा कारोबारी हत्याकांड : सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को किया चिन… भिलाई. अमलेश्वर के तिरंगा चौक पर स्थित समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी को गोली मारने के बाद दुकान में लूटपाट करने वाले आरोपियों में से सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस …

भिलाई. 

अमलेश्वर के तिरंगा चौक पर स्थित समृद्धि ज्वेलर्स के संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी को गोली मारने के बाद दुकान में लूटपाट करने वाले आरोपियों में से सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को चिन्हित किया है। चिन्हित आरोपी व उसके तीन सहयोगी पांच दिनों से रायपुर के आरंग में आकर रुके हुए थे। मृतक भी आरंग का रहने वाला था। पूरे घटनाक्रम को देखकर पुलिस को संदेह है कि इसमें परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार की संलिप्तता हो सकती है। फिलहाल पुलिस, चिन्हित आरोपी व उसके सहयोगियों के तलाश में जुटी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पदार्फाश हो जाएगा। फिलहाल यह मामला सुपारी किलिंग का लग रहा है। पुलिस ने जिस संदेही को चिन्हित किया है उसका नाम सौरभ कुमार बताया जा रहा है। वो श्रीराम आरके वस्त्रालय मुसैदी, जिला कोडरमा, झारखंड का निवासी है।
पुलिस को अब तक जांच में पता चला है कि सौरभ कुमार अपने चार साथियों के साथ पांच दिनों से आरंग में आकर रुका हुआ था। मृतक सराफा

See also  उद्धव को एक और झटका CAG करेगा BMC की दो सालों की जांच, शिंदे ने दिए आदेश

छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक दिखेगी आदिम संस्कृति की झलक

कारोबारी सुरेंद्र कुमार सोनी भी मूलत: आरंग का रहने वाला था और वर्तमान में वुड आइलैंड सिटी अमलेश्वर में अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस को अब तक जो भी साक्षय मिले हैं, उससे यह मामला सुपारी किलिंग का लग रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस को संदेही सौरभ कुमार के बारे में कुछ जानकारी मिली है जिसमें उसके वास्तविक नाम के अलावा दो और प्रोफाइल का पता चला है। उसने एक बीजेपी राजनेता कमलेश मिस्तिर और राजवीर सिंह के नाम से भी प्रोफाइल बना रखी है। सौरभ आर्मी के नाम से उसकी इंटरनेट मीडिया पर एक टीम भी है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए उसने फोन पे और पेटीएम पर सौरभ कुमार नाम से आइडी बनाई है। पुलिस को यह भी संदेह है कि सौरभ के अलावा उसके बाकी के सभी भी झारखंड हो सकते हैं। उन्होंने पैसों के लिए सरफा कारोबारी को मारने की सुपारी ली होगी।

See also  भारत कार्बन उत्सर्जन को कम करने में तेजी से आगे बढ़ रहा: पीएम मोदी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights