
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने मिशन 2023 के लिए कमर कस ली है। प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई। जिसमें विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक और संयोजक उपस्थित हुए। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने आगामी चुनाव 2023 के लिए सरकार के विरुद्ध कमर कसकर तैयार रहने को मार्गदर्शन दिया।
सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाकर आंदोलन करेंगे तेज
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मौजूदा सरकार की नाकामियों और जनविरोधी नीतियों, वादा खिलाफी को जनता के समक्ष रखने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर न्यायालय में आवाज उठाने के लिए भी आगे आना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चार वर्ष के कार्यकाल में अपने वादे पूरे न कर सिर्फ जनता के पैसों का दुरुपयोग किया है।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कोई भी शासकीय कर्मचारी 48 घंटे से ज्यादा जेल में रहने पर उसे तत्काल निलंबित किया जाता है, किंतु मुख्यमंत्री कुछ अधिकारियों को निलंबित नहीं कर रहे हैं। बैठक को प्रदेश प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता ने भी मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर प्रदेश संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी, सहसंयोजक संजू पांडेय, गोपाल दीक्षित ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सहसंयोजक ब्रजेश पाण्डेय ने किया।





Users Today : 48
Users This Month : 678
Total Users : 235562
Views Today : 57
Views This Month : 773
Total views : 57809



