Breaking News

बिना रायल्टी कीे अवैध रूप से मुरूम लोडकर ले जाते 2 हाईवा जप्त, दोनों चालक गिरफ्तार, हाईवा मालिकों की तलाश श्रमवीर भारत न्यूज़ जबलपुर क्राइम टुडे

 बिना रायल्टी कीे अवैध रूप से मुरूम लोडकर ले जाते 2 हाईवा जप्त, दोनों चालक गिरफ्तार, हाईवा मालिकों की तलाश

श्रमवीर भारत न्यूज़ जबलपुर क्राइम टुडे

     पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को  अवैध उत्खनन एवं परिवहन के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध नियमानुसार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।  

         


आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं , नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री एम.पी. प्रजापति के मार्ग निर्देशन में थाना खमरिया की टीम द्वारा मुरूम के अवैध परिवहन मे लिप्त 2 हाईवा को जप्त किया गया है।

            थाना खमरिया में दिनांक  3-10-21 की शाम वर्धाघाट मोड़ ग्राम रिठौरी में 2 हाईवा को रोककर चैक करने पर दोनों हाईवा मे मुरूम लोड मिली,  हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6268  ने नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवकुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गोहची थाना तेजगढ़ जिला दमोह तथा हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 6269 के चालक ने  अजय सिंह लोधी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम कांकर थाना तेजगढ़ जिला दमोह बताया दोनों से लोड मुरूम के सम्बंध मे पूछताछ करने पर दोनो ने रॉयल्टी नहीं होना बताते हाईवा मालिक अखिलेश मेहता जो के कहने पर मुरूम ग्राम रिठौरी की खाली पड़ी शासकीय जमीन से रिठौरी में बन रही रोड में डालने हेतु ले जाना बताया दोनों हाईवा मय मुरूम के जप्त करते हुये दोेनों हाईवा चालक एवं हाईवा मालिक अखिलेश मेहता के विरूद्ध धारा 379, 414 भादवि तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

See also  *क्राईम ब्रांच एवं ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही, 2 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकडे गये कब्जे से नगद 16 हजार 200 रूपये एवं 1 मोबाईल, सट्टा पट्टी तथा अवेैध शराब के कारोबार मे लिप्त एक महिला गिरफ्तार, 175 पाव देशी शराब एवं 6 बीयर की बॉटल जप्त* थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि आज दिनांक 21-5-22 की दोपहर में क्राईम ब्रांच को विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बादशाह हलवाई मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे ग्वारीघाट में 2 व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं, सूचना पर थाना ग्वारीघाट एवं क्राईम बं्राच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, 2 व्यक्ति बादशाह हलवाई मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर सट्टा लिखते हुये दिखे जिनके आस पास लोग खड़े थे घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम अमन निखर उम्र 24 वर्ष निवासी दुर्गानगर नर्मदा कालोनी ग्वारीघाट, एवं धर्मेन्द्र झा उम्र 44 वर्ष निवासी पंसारी मोहल्ला गोरखपुर बताये ,दोनों सटोरियों से सट्टा पट्टी 38 पर्ची, एवं नगद 16 हजार 200 रूपये , 1 एमआई कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल जप्त करते हुये सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक प्रेमलाल भवेदी, महिला सैनिक दसिया बाई, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह, राधेश्याम दुबे, आरक्षक मुकुल गौतम, रंजीत यादव, की सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि आज दिनांक 21-5-22 की दोपहर में क्राईम ब्रंाच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती ग्वारीघाट में एक महिला अपने मकान के अंागन के पास अवैध रूप से शराब बेच रही है सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना ग्वारीघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, पुरानी बस्ती में मुखबिर के बताये हुलिये की महिला अपने आंगन में कपड़े के 2 थैले रखे मिली जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम ज्योति पटैल उम्र 36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ग्वारीघाट बतायी, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर एक थैले में 175 पाव देशी शराब एवं दूसरे थैले में 6 बीयर की बॉटल रखी जिसे जप्त करते हुये आरोपिया के विरूद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका* - महिला को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक प्रेमलाल भवेदी, महिला सैनिक दसिया बाई, क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

 *उल्लेखनीय भूमिका* – हाईवा वाहनों को मय मुरूम के जप्त करने में थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डे, आरक्षक गौरव यादव, आकाश टेनगुरिया की सराहनीय भूमिका रही।

    • दैनिक पंचांग आज का पंचांग शुभ पंचांग 4 अक्टूबर 2021

    सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य संपर्क करें ज्योतिष की सभी समस्याओं का निदान 25 वर्षों का अनुभव के साथ

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights