श्रम वीर भारत न्यूज़

परिजनों का आरोप हत्या कर फेंका गया उसे गली में , पुलिस जुटी जांच में
संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरे 23 वर्षीय युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई, मृतक युवक का नाम राजा स्वामी था जो कि एक प्राइवेट कंपनी में काम किया करता था। शुक्रवार की रात 9 बजे राजा स्वामी अपने घर से टहलने के लिए निकला था करीब 2 घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि घर से 50 मीटर की दूरी पर एक गली में राजा घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए राजा को निजी अस्पताल ले गए जहां आज उसकी मौत हो गई।
धरती पर एलियन के आने के कोई सबूत नहीं, US पेंटागन की रिपोर्ट जारी
मृतक राजा स्वामी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर गली में फेंक दिया गया है, परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर में गंभीर चोटे आई भी आई थी। घटना के बाद घायल की शिकायत करने परिजन गोरा बाजार थाने गए थे पर पुलिस ने इस और ध्यान नही दिया लिहाजा आज बच्चे की जब मौत हों गई तो पुलिस पंचनामा करने आ गई। परिजनों का आरोप है कि राजा की मौत संदिग्ध है क्योंकि जिस जगह वह घायल अवस्था में मिला था वहा उसका जाना कभी नहीं होता था ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि राजा को गली में ले जाकर मारा गया है।
राजा स्वामी की मौत के बाद गोरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। गोरा बाजार थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी, अगर इसमें कोई दोषी सामने आता है तो उस पर कार्रवाई भी होगी।





Users Today : 1
Users This Month : 9
Total Users : 239387
Views Today : 2
Views This Month : 13
Total views : 62825



