Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

एमपी मे महिला को पेड़ से बांधकर पीटा:ससुरालवालों ने बरसाए लाठी-डंडे; प्रेमी के साथ रहने का आरोप

एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने पेड़ से बांधकर पीटा। वे महिला को घसीटकर पेड़ तक लाए। यहां लात-घूंसों, डंडे और कुल्हाड़ी से दो घंटे तक पीटते रहे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को छुड़ाया।

घटना रतलाम जिले के आलोट के तारागढ़ गांव की है। पुलिस के मुताबिक महिला 8 महीने बाद अपने प्रेमी के साथ रहकर घर लौटी थी। इसके बाद गुस्साए पति ने परिवारवालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। महिला रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती है। आलोट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ा।

पीड़िता ने क्या कहा...
मेरी शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। मेरा एक 8 साल का बेटा और एक 5 साल की बेटी है। मेरा पति कोई काम नहीं करता है। वह मेरी व मेरे बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं उठाता है। वह शराब पीकर गांव में इधर-उधर घूमता रहता है। शराब को लेकर पति से विवाद होने लगा था। मैं करीब 8 महीने पहले जावरा के बन्नेखेड़ा गांव में जाकर मजदूरी करने लगी। उस समय मेरे परिवार वाले मुझे वहां से पकड़कर लाए थे और मेरे साथ मारपीट की थी। उन्होंने थाने में जबरन बयान दिलवाया था कि मैं अपने प्रेमी के साथ गई थी। कुछ समय बाद मैं फिर से बन्नेखेड़ा में मजदूरी करने के लिए चली गई थी। मैं शनिवार को घर वापस आई। रविवार को मैं घर में झाडू लगा रही थी, तभी मेरा पति और ससुराल वाले आए। उन्होंने कहा कि तू किसी ओर के साथ रहकर वापस आई है।

उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। डर के मैं भागी तो चाचा ससुर के बेटों ने सिर में कुल्हाड़ी मार दी। मैं इसके बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। मेरा पति व काका सुसुर और ससुराल के अन्य 6-7 लोग और कुछ गांव वाले मुझे पीटते हुए घसीट कर घर से बाहर ले गए। उन्होंने मुझे पेड़ से बांध दिया। यहां दो घंटे तक लात-हाथ, लठ्‌ठ व डंडों से मेरी मारपीट की गई। इस दौरान मैं बेहोश हो गई, जब मुझे होश आया तो पुलिस वाले मुझे छुड़ा रहे थे। यह सब मेरी डेढ़ बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं। पति व ससुराल के अन्य लोगों की वजह से मेरी सास भी मेरे बच्चों के साथ आगर अपने मायके में रहती है।

पुलिस का दावा: लिवइन में रहकर लौटी थी
आलोट थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर ने बताया कि महिला फरवरी-मार्च में पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ चली गई थी। पुलिस ने 7 दिन बाद महिला को बरामद कर लिया था। महिला ने पुलिस से कहा था कि वह लड़के के साथ ही रहना चाहती है। उसके बाद वह लड़के के साथ राजस्थान के चित्तौड़ के आस-पास रह रही थी।

 एमपी के रतलाम मे कम नहीं हो रहे महिलाओं पर जुल्म एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने पेड़ से बांधकर पीटा। वे महिला को घसीटकर पेड़ तक लाए। यहां लात-घूंसों, डंडे और कुल्हाड़ी से दो घंटे तक पीटते रहे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को छुड़ाया।

Up Ghaziabad : पड़ोसी ने कुकर्म के बाद की छात्र की हत्या, फिर हाथ-पैर बांधकर शव को गंगनहर में फेंका

घटना रतलाम जिले के आलोट के तारागढ़ गांव की है। पुलिस के मुताबिक महिला 8 महीने बाद अपने प्रेमी के साथ रहकर घर लौटी थी। इसके बाद गुस्साए पति ने परिवारवालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। महिला रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती है। आलोट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ा।

See also  मध्यप्रदेश में 5G सेवा इसी महीने महाकाल लोक से शुरू होगी

पीड़िता ने क्या कहा…
मेरी शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। मेरा एक 8 साल का बेटा और एक 5 साल की बेटी है। मेरा पति कोई काम नहीं करता है। वह मेरी व मेरे बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं उठाता है। वह शराब पीकर गांव में इधर-उधर घूमता रहता है। शराब को लेकर पति से विवाद होने लगा था। मैं करीब 8 महीने पहले जावरा के बन्नेखेड़ा गांव में जाकर मजदूरी करने लगी। उस समय मेरे परिवार वाले मुझे वहां से पकड़कर लाए थे और मेरे साथ मारपीट की थी। उन्होंने थाने में जबरन बयान दिलवाया था कि मैं अपने प्रेमी के साथ गई थी। कुछ समय बाद मैं फिर से बन्नेखेड़ा में मजदूरी करने के लिए चली गई थी। मैं शनिवार को घर वापस आई। रविवार को मैं घर में झाडू लगा रही थी, तभी मेरा पति और ससुराल वाले आए। उन्होंने कहा कि तू किसी ओर के साथ रहकर वापस आई है।

See also  21 साल के युवक को जिंदा करने के लिए 24 घंटे तक तंत्र-मंत्र:सांप के डंसने से हुई थी मौत, भभूत लगाई तो शरीर में हलचल पैदा हो गई शव सड़ने पर पुलिस ने जबरन उठाया By manu Mishra 31July 2022

उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। डर के मैं भागी तो चाचा ससुर के बेटों ने सिर में कुल्हाड़ी मार दी। मैं इसके बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। मेरा पति व काका सुसुर और ससुराल के अन्य 6-7 लोग और कुछ गांव वाले मुझे पीटते हुए घसीट कर घर से बाहर ले गए। उन्होंने मुझे पेड़ से बांध दिया। यहां दो घंटे तक लात-हाथ, लठ्‌ठ व डंडों से मेरी मारपीट की गई। इस दौरान मैं बेहोश हो गई, जब मुझे होश आया तो पुलिस वाले मुझे छुड़ा रहे थे। यह सब मेरी डेढ़ बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं। पति व ससुराल के अन्य लोगों की वजह से मेरी सास भी मेरे बच्चों के साथ आगर अपने मायके में रहती है।

See also  ईसाइयों को साध रहा RSS, पहली बार करेगा क्रिसमस भोज:कश्मीर से केरल तक के चर्च प्रमुख आएंगे

पुलिस का दावा: लिवइन में रहकर लौटी थी
आलोट थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर ने बताया कि महिला फरवरी-मार्च में पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ चली गई थी। पुलिस ने 7 दिन बाद महिला को बरामद कर लिया था। महिला ने पुलिस से कहा था कि वह लड़के के साथ ही रहना चाहती है। उसके बाद वह लड़के के साथ राजस्थान के चित्तौड़ के आस-पास रह रही थी।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights