Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

थाना माढ़ोताल अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा, दासता पत्नि ने ही की थी लोवर के नाडे़ से गला घोंट कर हत्या, आरोपी दास्ता पत्नि पुलिस गिरफ्त में




थाना माढ़ोताल अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा, दासता पत्नि ने ही की थी लोवर के नाडे़ से गला घोंट कर हत्या, आरोपी दास्ता पत्नि पुलिस गिरफ्त में

थाना माढ़ोताल अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा, दासता पत्नि ने ही की थी लोवर के नाडे़ से गला घोंट कर हत्या, आरोपी दास्ता पत्नि पुलिस गिरफ्त में

नाम पता गिरफ्तार आरोपी: –
दासता पत्नी श्रीमति सूरवती बाई मरावी पति राजभान सिंह मरावी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम देवा थाना राजेन्द्र ग्राम जिला अनूपपुर हाल निवासी पुरानी बस्ती करमेता थाना माढ़ोताल

*घटना विवरण -* थाना माढ़ोताल मेे दिनांक 1-9-2022 की शाम पुरानी बस्ती करमेता में एक अज्ञात पुरूष का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा हमराह स्टाफ के पहुंची जहॉ मुकेश यादव उम्र 52 वर्ष निवासी करमेता ने बताया कि वह खेती करता है खेत में धान की फसल लगी है शाम लगभग 4-30 बजे अपने खेत में दवाई डालने के लिये आया था, खेत में दवाई डालते समय देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35-40 वर्ष का शव खेत के किनारे मेड़ मे पड़ा है मृतक हरे कलर की सेंडो बनियान एवं हरे कलर का लोवर पहने है।

अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये जिस पर अज्ञात मृतक की शिनाख्त राजभान सिंह मरावी पिता लालमन सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम देवरा थाना रांजेन्द्र नगर अनूपपुर हाल निवासी करमेता पुरानी बस्ती माढेाताल के रूप में हुई ।

See also  हनुमानताल पुलिस की कार्रवाई, 1100 नग नशीले इंजेक्शन PAKAVIL कीमती 20900/रू के जप्त By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 22, 8,2022

संदिग्ध परिस्थिति में खेत की मेढ़ पर शव पडे होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह एवं एफएसएल डॉ. नीता जैन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

दौरान मर्ग जांच के मृतक राजभान सिंह मरावी के परिजनों एवं अन्य के कथन लिये गये। कथनों एवं घटना स्थल के निरीक्षण तथा प्राप्त पीएम रिपोर्ट पर राजभान सिंह मरावी की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दिंनाक 30-8-22 से 1-9-22 के बीच लोवर के नाड़े से गला घोंटकर हत्या करना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी माढोताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी है।

See also  इंस्टाग्राम ID से पुलिस को हत्यारे का चैलेंज:वारदात के बाद रोज आता है ऑनलाइन; 24 घंटे में बढ़े फॉलोअर्स 

गठित टीम को दासता पत्नि सूरवती बाई के द्वारा 4 लडकों पर संदेह व्यक्त किया गया, संदेही चारों लडकों से सघन पूछताछ की गयी तो चारों का संलिप्त होना नही पाया गया। शव मिलने के 1 दिन बाद दासता पत्नि सूरवती बाई अपने मायके चली गयी।

दौरान विवेचना के ज्ञात हुआ कि राजभान सिंह मरावी व दासता पत्नि सूरवती बाई अक्सर शराब पीकर आपस में वाद विवाद, लड़ाई झगड़ा करते थे।

संदेही म्रतक की दासता पत्नि सूरवती बाई को तलाश करते हुये दीनदयाल बस स्टैंड से अभिरक्षा मे लेकर थाने लाया गया एवं सघन पूछताछ की गयी जिस पर पाया गया कि सूरवती बाई एवं राजभान सिंह दोनो साथ मे मजदूरी करने जाया करते थे, सूरवती बाई की मजदूरी का पूरा पैसा राजभान ले लेता था एवं अपनी पहली पत्नि और बच्चो को दे दिया करता था तथा सूरवती बाई के चरित्र पर भी संदेह करता था ।

दिनाँक 31 अगस्त की दरम्यानि रात में घर के पीछे खेत में सूरवती और राजभान का झगड़ा हुआ। रात लगभग 2 बजे राजभान जब गाली गलौज कर सूरवती के साथ मारपीट करने लगा तो सूरवती ने आवेश में आकर राजभान के पहने हुए लोवर के नाड़े को खंीचकर राजभान के गले में फंसाकर गला घोंटते हुये खींच दिया जिससे राजभान वही खेत में ही गिर गया तथा राजभान की मृत्यु हो गई तो सूरवती भागकर अपने घर आ गई एवं यह बात किसी को नही बताई, तथा अगले दिन रोजाना की तरह मजदूरी करने चली गयी, 1 दिन दिन बाद राजभान का शव मिलने पर बस में बैठकर अपने मायके चली गयी थी।
आरोपिया दासता पत्नि सूरवती बाई उम्र 35 वर्ष को अभिरक्षा मे लेते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

See also  आरक्षण के लिए 15वें दिन भी धरना दे रहे हैं जाट

*उल्लेखनीय भूमिका -* अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी दास्ता पत्नि को पकडने में थाना प्रभारी माढ़ोताल श्रीमति रीना पांडे शर्मा, उप निरीक्षक यदुवंश मिश्रा, उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, उप निरीक्षक संध्या तिवारी, उप निरीक्षक नरेश झारिया, सहायक उप निरीक्षक बसोरी लाल, प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण, आरक्षक शशिप्रकाश, दिनेश, सचिन व पुलिस लाईन में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, विजय शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रमाकांत मिश्रा, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र, अजय की सराहनीय भूमिका रही।

Must read 👉मैं   भाई बोल रहा हूँ  मुंबई  से :डेढ़ करोड़ रुपए दो, नही तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खत्म कर देंगे, मार्बल कारोबारी को मिली धमकी

Must read 👉RPF कॉन्टेबल और उसकी पत्नी की गुंडागर्दी का VEDIO:पति-पत्नी ने मिलकर पड़ोसी को चाकू दिखाकर धमकाया, FIR

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights