Breaking News

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जप्त

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

      पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी , में लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

 आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री रोहित काशवानी (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में थाना बेलबाग पुलिस के द्वारा अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक महिला को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। 

    थाना थाना प्रभारी बेलबाग श्री श्याम लाल वर्मा ने बताया कि आज दिनांक 02.10.21 को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कंजड मोहल्ला पहाड़ी के नीचे रेशमा जाट नाम की महिला कच्ची शराब अधिक मात्रा में बेचने की फिराक में प्लास्टिक के कुप्पो में रखे हुये ग्राहक के इंतजार में खड़ी  है, सूचना पर तत्काल महिला पुलिस स्टाफ एंव बल के साथ घेराबंदी कर दबिश दी गयी, पुलिस को देखकर 04 प्लाष्टिक के कुप्पे रखे महिला भागने लगी, जिसे घेरा बंदी कर महिला पुलिस बल कि मदद से पकड़ा गया, जो पूछताछ पर अपना नाम श्रीमती रेशमा जाट उम्र 24 वर्ष निवासी कंजड मोहल्ला आकांक्षा अस्पताल के सामने बेलबाग की रहने वाली बतायी। चारों प्लाष्टिक के कुप्पों को खोलकर चैक किया गया तो कुप्पों में 15 -15 लीटर कच्ची शराब भरी हुयी पाई गई , जिसे जप्त करते हुये श्रीमती रेशमा जाट के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। 

See also  *क्राईम ब्रांच एवं ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही, 2 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकडे गये कब्जे से नगद 16 हजार 200 रूपये एवं 1 मोबाईल, सट्टा पट्टी तथा अवेैध शराब के कारोबार मे लिप्त एक महिला गिरफ्तार, 175 पाव देशी शराब एवं 6 बीयर की बॉटल जप्त* थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि आज दिनांक 21-5-22 की दोपहर में क्राईम ब्रांच को विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बादशाह हलवाई मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे ग्वारीघाट में 2 व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं, सूचना पर थाना ग्वारीघाट एवं क्राईम बं्राच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, 2 व्यक्ति बादशाह हलवाई मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर सट्टा लिखते हुये दिखे जिनके आस पास लोग खड़े थे घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम अमन निखर उम्र 24 वर्ष निवासी दुर्गानगर नर्मदा कालोनी ग्वारीघाट, एवं धर्मेन्द्र झा उम्र 44 वर्ष निवासी पंसारी मोहल्ला गोरखपुर बताये ,दोनों सटोरियों से सट्टा पट्टी 38 पर्ची, एवं नगद 16 हजार 200 रूपये , 1 एमआई कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल जप्त करते हुये सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक प्रेमलाल भवेदी, महिला सैनिक दसिया बाई, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह, राधेश्याम दुबे, आरक्षक मुकुल गौतम, रंजीत यादव, की सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि आज दिनांक 21-5-22 की दोपहर में क्राईम ब्रंाच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती ग्वारीघाट में एक महिला अपने मकान के अंागन के पास अवैध रूप से शराब बेच रही है सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना ग्वारीघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, पुरानी बस्ती में मुखबिर के बताये हुलिये की महिला अपने आंगन में कपड़े के 2 थैले रखे मिली जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम ज्योति पटैल उम्र 36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ग्वारीघाट बतायी, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर एक थैले में 175 पाव देशी शराब एवं दूसरे थैले में 6 बीयर की बॉटल रखी जिसे जप्त करते हुये आरोपिया के विरूद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका* - महिला को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक प्रेमलाल भवेदी, महिला सैनिक दसिया बाई, क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


 उल्लेखनीय भूमिका – अवैध शराब की तस्करी में लिप्त महिला को रंगे हाथ पकड़ने सहायक उपनिरीक्षक  राजीव दुबे , प्रआर. जोगेन्दर सिंह , शेर सिंह, देवेन्द्र, आरक्षक – मिथलेश, कवींद्र , पवन की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights