Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शेयर बाजार में बिकवाली हावी:सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी में भी करीब 200 अंकों की गिरावट

शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (20 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक नीचे 61150 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक या 1.10% की गिरावट है। ये 18200 के करीब काराबोर कर रहा है।

NSE के सभी 11 सेक्टोरेल इंडेक्स लाल
निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 1.5% टूटा है। ऑटो, FMCG, IT, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की गिरावट है। प्राइवेंट बैंक, बैंक, फार्मा भी करीब 1% गिरे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट है।

See also  OYO में दूसरी बार छंटनी:3,700 में से 600 एम्प्लॉइज को निकालेगी ओयो, 250 नए लोगों को हायर भी करेगी कंपनी

सब्सक्रिप्शन के लिए खुला एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स
एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का IPO आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसके लिए 22 दिसंबर तक एप्लाई कर सकते हैं। इसका इश्यू प्राइस 234-247 रुपए का है। वहीं अबान्स होल्डिंग और लैंडमार्क कार्स IPO का आज शेयर अलॉटमेंट है। इसके अलावा केफिन टेक्नोलॉजीज के IPO का आज दूसरा दिन है। 21 दिसंबर 2022 तक इस IPO के सब्सक्राइब किया जा सकता है। इस का प्राइस बैंड 347-366 रुपए प्रति शेयर है।

लगातार गिर रहा अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजार में लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में गिरावट आई है। हफ्ते के पहले दिन डाओ जोन्स 163 अंक या 0.49% की गिरावट के साथ बंद हुआ। नैस्डेक में 1.49% और S&P 500 में 0.90% की गिरावट रही। टेक कंपनियों पर इंटरेस्ट रेट को लेकर फेडरल की कमेंटरी का निगेटिव असर है। मेटा का शेयर 4% टूटा है।

See also  अडानी समूह को अपने शेयर बेचेंगे प्रणव और राधिका रॉय

सोमवार को 468 अंक चढ़ा था बाजार
भारतीय बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखने को मिली थी। बाजार में लगातार 2 कारोबारी दिन की गिरावट के बाद यह तेजी आई थी। सेंसेक्स 468 अंकों की तेजी के साथ 61,806 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 151 अंक बढ़कर 18,420 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी देखने को मिली।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights