Breaking News

अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार, 120 लीटर शराब जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी crime todey

 अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार,120 लीटर शराब जप्त

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी crime todey

   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब  की तस्करी  मे लिप्त  लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

            

अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार,  120 लीटर शराब जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी crime todey     पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब


   आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण /अपराध श्री गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्रीमति भावना मरावी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका किरचाम के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच तथा थाना ग्वारीघाट एवं पनागर की टीम को 2 आरोपियों को 120 लीटर कच्ची शराब के  साथ रंगे हाथ पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।


1- थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि आज दिनॉक 29-9-21 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बादशाह हलवाई मंदिर गली न. 2 निवासी दीपक चौधरी अपने घर के अंदर बेचने हेतु पन्नियों मे भरकर भारी मात्रा मे कच्ची शराब छिपाकर रखे हुये है, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दबिश देते हुये घर की तलाशी ली गयी तो प्लास्टिक की बोरियों के अंदर आध-आधा लीटर की पॉलीथीन मे 60 लीटर कच्ची शराब पैक कर चीप के नीचे छिपाकर रखी मिली, जिसे जप्त करते हुये आरोपी दीपक चौधरी उम्र 34 वर्ष निवासी बादशाह हलवाई मंदिर के पास गली न. 2 बजे अभिरक्षा मे लेत हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध मे पूछताछ जारी है।

See also  गर्भवती को सेवा विस्तार देने से इनकार, मां बनने का दंड देने के समान : दिल्ली हाईकोर्ट

उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में क्राईम ब्राचं के सहायक उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डे,  प्रधान आरक्षक रामगोपाल, अखिलेश यादव, राममिलन चक्रवर्ती , आरक्षक  अमित श्रीवास्तव तथा थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक देवी सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक प्रभुनाथ दुबे की सराहनीय भूमिका रही।


2– थाना प्रभारी पनागर श्री आर.के. सोनी ने बताया कि दिनॉक 28-9-21 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जलगॉव का आकाश वंशकार 4 कुप्पियों में अधिक मात्रा मे कच्ची शरबा रखे हुये ठाकुर आटा चक्की के मैदान मे बैठा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति 4 कुप्पियॉ रखे खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम आकाश वंशकार उम्र 32 वर्ष निवासी जलगॉव बताया जो 4 कुप्पियों में 60 लीटर कच्ची शराब रखे मिला, जिससे तीक्ष्ण गंध आ रही थी, जो मानव जीवन के लिये अनुपयुक्त प्रतीत हो रही थी, जिसे जप्त करते हुये आरोपी आकाश वंशकार के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयीं ।

See also  महिला पुलिस से अभद्रता

उल्लेखनीय भूमिका- अवैघ शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अम्बुज पाण्डे,  आरक्षक कुलदीप साहू, मोनू की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights