Breaking News

चोरी के संदेह पर 14 इंजन कीमती 7 लाख रूपये के जप्त, आरोपी गिरफ्तार श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

 चोरी के संदेह पर 14 इंजन कीमती 7 लाख रूपये के जप्त, आरोपी गिरफ्तार

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

         

चोरी के संदेह पर 14 इंजन कीमती 7 लाख रूपये के जप्त, आरोपी गिरफ्तार श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज

पुलिस अधीक्षक जबलपुर 

 सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

           आदेश के परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना भेडाघाट पुलिस द्वारा दबिश देते हुये 14 इंजन कीमती लगभग 7 लाख रूपये के जप्त किये गये है। 

 थाना भेडाघाट में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कूडन मे अंजनी धाम मंदिर के पास कुछ इंजन रखे हैं, सूचना पर  थाना भेडाघाट पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान  ग्राम कूडन में अंजनी धाम मंदिर के पास दबिश दी गयी, जहॉ 14 इंजन रखे मिले, जगह के सम्बंध मे पतासाजी करने पर महेश कुमार मेहरा निवासी सुहागी महाराजपुर अधारताल द्वारा उक्त जगह किराये पर लिया जाना ज्ञात होने पर महेश मेहरा को तलाश कर पूछताछ की गयी जो इंजनों के सम्बंध पूछताछ करने पर संतोष जनक उत्तर नही दिया। उक्त इंजन चोरी के होने के संदेह पर 14 इंजन कीमती लगभग 7 लाख रूपये के जप्त करते हुये महेश कुमार मेहरा उम्र 37 वर्ष निवासी सुहागी अघारताल के विरूद्ध धारा 41(1-4)जाफौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही की गयी है ।

See also  *क्राईम ब्रांच एवं ग्वारीघाट पुलिस की कार्यवाही, 2 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकडे गये कब्जे से नगद 16 हजार 200 रूपये एवं 1 मोबाईल, सट्टा पट्टी तथा अवेैध शराब के कारोबार मे लिप्त एक महिला गिरफ्तार, 175 पाव देशी शराब एवं 6 बीयर की बॉटल जप्त* थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि आज दिनांक 21-5-22 की दोपहर में क्राईम ब्रांच को विश्वनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बादशाह हलवाई मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे ग्वारीघाट में 2 व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं, सूचना पर थाना ग्वारीघाट एवं क्राईम बं्राच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, 2 व्यक्ति बादशाह हलवाई मंदिर के पास पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर सट्टा लिखते हुये दिखे जिनके आस पास लोग खड़े थे घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम अमन निखर उम्र 24 वर्ष निवासी दुर्गानगर नर्मदा कालोनी ग्वारीघाट, एवं धर्मेन्द्र झा उम्र 44 वर्ष निवासी पंसारी मोहल्ला गोरखपुर बताये ,दोनों सटोरियों से सट्टा पट्टी 38 पर्ची, एवं नगद 16 हजार 200 रूपये , 1 एमआई कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल जप्त करते हुये सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक प्रेमलाल भवेदी, महिला सैनिक दसिया बाई, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह, राधेश्याम दुबे, आरक्षक मुकुल गौतम, रंजीत यादव, की सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि आज दिनांक 21-5-22 की दोपहर में क्राईम ब्रंाच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती ग्वारीघाट में एक महिला अपने मकान के अंागन के पास अवैध रूप से शराब बेच रही है सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना ग्वारीघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, पुरानी बस्ती में मुखबिर के बताये हुलिये की महिला अपने आंगन में कपड़े के 2 थैले रखे मिली जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम ज्योति पटैल उम्र 36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती ग्वारीघाट बतायी, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर एक थैले में 175 पाव देशी शराब एवं दूसरे थैले में 6 बीयर की बॉटल रखी जिसे जप्त करते हुये आरोपिया के विरूद्ध धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका* - महिला को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक प्रेमलाल भवेदी, महिला सैनिक दसिया बाई, क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक सादिक अली, नीरज तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

 उल्लेखनीय भूमिका-14 नग इंजन कीमती 7 लाख रूपये के जप्त करने में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान के नेतृत्व में, उप निरीक्षक राजेश धुर्वे आरक्षक रूपेश सिंह  की सराहनीय भूमिका रही।

    सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य संपर्क करें ज्योतिष की सभी समस्याओं का निदान 25 वर्षों का अनुभव के साथ

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights