celebrity बॉलीवुड की फिल्म निर्माता जोया अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में खुशी कपूर, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा जैसे स्टारकिड्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस मौके पर जोया अख्तर ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान ने खुशी कपूर के साथ शिरकत की जिसका एक वीडियो सामने आया है। सुहाना जहां रेड बॉडीकॉन ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं तो वहीं खुशी कपूर ब्लैक बैकलेस शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। इस दौरान दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। पार्टी में एंट्री करते हुए सुहाना बेहद खुश नजर आ रही हैं। बता दें, साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर द आर्चीज रिलीज होने वाली है, जिसमें एंग्लो-इंडियन समुदाय के दोस्तों के एक ग्रुप से जुड़ी स्टोरी देखने को मिलेगी।





Users Today : 0
Users This Month : 5
Total Users : 239383
Views Today :
Views This Month : 5
Total views : 62817



