Breaking News

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के द्वारा एन.एस.ए. के तहत जारी वारंट में राहुल झारिया एवं शुभम मिश्रा जो थाना अधारताल क्षेत्र के शातिर बदमाश हैं को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में किया गया निरूद्ध

 पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के द्वारा एन.एस.ए. के तहत जारी वारंट में राहुल झारिया एवं शुभम मिश्रा जो थाना अधारताल क्षेत्र के शातिर बदमाश हैं को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में किया गया निरूद्ध

श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज


पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के द्वारा एन.एस.ए. के तहत जारी वारंट में राहुल झारिया एवं शुभम मिश्रा जो थाना अधारताल क्षेत्र के शातिर बदमाश हैं को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल जबलपुर में किया गया निरूद्ध श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर सिटी न्यूज


    थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि थाना अधारताल क्षेत्रांतर्गत राहुल झारिया पिता रामकुमार झारिया उम्र 31 वर्ष निवासी आटा चक्की के पास नेता कालोनी, एव शुभम मिश्रा पिता विजय मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी सुमन नगर रिछाई थाना रांझी के अपराध प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं, राहुल झारिया के विरूद्ध 14 अपराध धार्मिक भावनाओं को आहत करना सहित हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, जुआ, सट्टा, अवैध शराब आर्म्स एक्ट तथा शुभम मिश्रा के विरूद्ध 36 अपराध लूट, हत्या का प्रयास, दुराचार, बमबाजी, अवैध वसूली, घर में घुसकर मारपीट, आर्म्स एक्ट  के अपराध  पंजीबद्ध होकर न्यायालय मंे विचाराधीन है जिनके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गयी किन्तु आदतों मे सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहे थे, जिनकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

See also  Jabalpur मेडिकल कॉलेज का कारनामा:युवक को पैर में लगी बुलेट, डॉक्टर ने कहां जीवन भर रहती है, कोई दिक्कत नहीं निकालना भी नहीं चाहिए

                  आदेश के परिपालन में दिये गये निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल   एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका किरचाम के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश राहुल झारिया एवं शुभम मिश्रा  के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर श्री कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) के द्वारा आरोपियों के अपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर जारी एनएसए के वारंट में शातिर बदमाश शुभम मिश्रा जो अवैध वसूली के प्रकरण में केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है की केन्द्रीय जेल जबलपुर में राहुल झारिया को सरगर्मी से तलाश कर एनएसए के वारंट में गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया है।

See also  पत्नि एवं साले की आये दिन की प्रताड़ना से तंग आकर की थी आत्महत्या, प्रताड़ित करने वाले पत्नि एवं साला गिरफ्तार By manu Mishra 10 july 2022

पंडित मनु मिश्रा ज्योतिष आचार्य सिद्धि
रत्न एवं ज्योतिष ज्योतिष की सभी समस्याओं के लिए संपर्क करें सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष 
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights