सीधी में मां ने 10 महीने के बेटे का गला घोंटकर शव को कमरे में छिपाया
श्रम वीर भारत न्यूज जबलपुर/mp news
यहां एक कलियुगी मां ने गुस्से में आकर अपने ही मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का शिकार हुए मासूम बच्चे की उम्र महज 10 महीने थी। लेकिन मां ने जिगर के टुकड़े को बेरहमी से मार डाला। इतना ही नहीं बाद में घटना को छिपाने के लिए उसने बच्चे के शव को एक कमरे में छिपा दिया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। हत्या के कारणों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इस क्षेत्र में भी अंधविश्वास बहुत है।
पुलिस के मुताबिक शेरपुर निवासी सुधीर गुप्ता दूसरे राज्य में नौकरी करता है। गांव में पत्नी प्रियंका और तीन बच्चे मां के साथ रह रहे थे. शनिवार की रात प्रियंका इतनी भड़क गई कि उसने अपने सबसे छोटे बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को कमरे में छिपा दिया। कुछ देर बाद जब घरवालों को छोटा बच्चा नजर नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी शुरू की तो घर के अंदर मासूम का शव मिला।
अंधविश्वास के चक्कर में भी लोग अपनों को ही मार देते हैं।
एएसपी अंजुलता पाटले का कहना है कि घटना को उत्साह में अंजाम दिया गया। घटना का कारण क्या रहा है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सीधी जिला मध्य प्रदेश के पिछड़े जिलों में आता है। इस क्षेत्र में जागरूकता की कमी के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। यहां अंधविश्वास के बीच भी लोग अपने रिश्ते भूल जाते हैं और अपनी जान के दुश्मन बन जाते हैं। ऐसे मामलों को सुलझाना भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। इन मामलों में पुलिस भी उलझी हुई है।
- दुर्भाग्य से बचना तो जाने आप भी उधार लेते हैं ये 5 चीजें, तो ना ले जानिए क्या हो सकता है
- पुणे में 14 साल की बच्ची का अपहरण कर 8 लोगों ने किया रेप, सभी गिरफ्तार
-
जूनियर डॉक्टरों पर प्राणघातक हमला करने वाले मुख्य आरोपी सहित पाचों आरोपी 5 घंटे के अंदर पकड़े गए
- घोर अंधविश्वास: मध्य प्रदेश में बारिश के लिए महिलाओं ने लड़कियों को नग्न कर गांव में घुमाया
-
असम में 10 साल में अलग-अलग पुरुषों के साथ 25 बार भागी विवाहित महिला
- यह जानवर आपके परनाना से बड़ा है, उम्र मे का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है
- नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त 17 वर्षिय किशोर सहित 2 गिरफ्तार, 140 नग नशीले इंजैक्शन जप्त
- जरूर जाने,ब्योहारी में रियाज सिद्दीकी कैसे बन गया राजा ठाकुर लव जिहाद पूजा नामदेव से शादी या साजिश
रत्न एवं ज्योतिष ज्योतिष की सभी समस्याओं के लिए संपर्क करें सिद्धि रत्न एवं ज्योतिष






Users Today : 17
Users This Month : 207
Total Users : 237065
Views Today : 19
Views This Month : 321
Total views : 59799



