Breaking News

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में जिले के 33 थानों में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से समा पॉयलट प्रोजेक्ट ‘ई-मीडिएशन‘ के सहयोग से 482 प्रकरण में जबलपुर पुलिस ने ऑनलाइन कराई मध्यस्थता श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर/क्राइम न्यूज

 पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में जिले के 33 थानों  में संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से  समा पॉयलट प्रोजेक्ट ‘ई-मीडिएशन‘ के सहयोग से 482 प्रकरण  में जबलपुर पुलिस ने ऑनलाइन कराई  मध्यस्थता

 श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर/क्राइम न्यूज 


   माननीय मुख्य न्यायधीश श्री मोहम्मद रफीक, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर, संरक्षक म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, के द्वारा 10/07/2021 को शुभारंभ किये गये पायलट प्रोजेक्ट ‘समा’ में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक तक जिले के कुल 1901 प्रकरण जिनमें पारिवारिक विवाद, छोटे मोटे झगडे, पडोसियों के झगडे, मकान मालिक एवं किरायेदार, संबंधित सामाजिक मामूली झगडों एवं व्यापार से संबंधित विवाद, तनावपूर्ण एवं रिश्तों से खटास से उत्पन्न होने वाले मामलों को इस प्रोजेक्ट के माध्यम से जिले के 33 थानों मे संचालित ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से ऑनलाईन मध्यस्थता के लिये भेजा गया, जिसमें 218 पारिवारिक विवाद, 78 पड़ोसियों से संबंधित विवाद तथा 186 ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से संबंधित विवाद के प्रकरणों सहित आज दिनांक 14/09/2021 तक लगभग 482 प्रकरणों में समझौता की प्रकिया से समाधान किया गया।

See also  बिशप से जुड़ी संस्थाओं ने नहीं हटाया कब्जा:अपर कलेक्टर न्यायालय ने 7 दिन की दी थी मोहलत, अब बलपूर्वक खाली करवाई जाएगी जमीन

                 यह संपूर्ण प्रक्रिया अत्यंत गोपनीय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुभवी मीडिएटर से कराई जाती है। समा के तकनीकी सहयोग से मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट का संचालन कर रहा है जिसमें उर्जा डेस्क के मध्यस्थता वाले  प्रकरण को 07 दिवस में ऑनलाईन मध्यस्थता से सुलझाया जाता है। दोनो पक्षकारों के बीच सौहार्द्रपूर्ण वातावरण स्थापित कर घर में रहते हुये फोन के माध्यम से उनके प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाता है। यह प्रकिया सुरक्षित कुशल एवं सम्पर्क मुक्त है। जिले के ऊर्जा डेस्क प्रभारी थाने में आने वाली समाधान योग्य शिकायतों को मध्यप्रदेश कानूनी सेवा के संरक्षण में ऑनलाइन मध्यस्थता के समा पोर्टल में भेजते हैं, जिसका समा टीम द्वारा एंड टू एंड मैनेजमेंट किया जाता है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य तकनीकी भागीदारी से सरल, सहज, एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है। यह योजना वर्तमान में मध्य प्रदेश के प्रमुख तीन शहर ग्वालियर, भोपाल एवं जबलपुर में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क के साथ संयुक्त रूप से संचालित की गई है।

See also  शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला के विरूद्ध जारी किया एन.एस.ए. के तहत वारंट गिरफतार कर जेल भेज गया By manu Mishra 11, July 2022


              जबलपुर जिला प्रारम्भ से ही समा पॉयलट प्रोजेक्ट के कुशल संचालन में प्रथम स्थान पर है, जिसके सकारात्मक परिणाम विगत डेढ़ माह में निम्नानुसार हैं-

थानों में संचालित महिला हेल्प डेस्क की संख्या  -33

कुल प्राप्त प्रकरण -’1901

पारिवारिक विवाद-218

पड़ोसियों से विवाद-78

ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से संबंधित विवाद -186

कुल आपसी राजीनामा- कुल आपसी राजीनामा – 482

See also  कोरोना पॉजिटिव पवनदीप ने सभी को किया हैरान, बंद कमरे से दी शानदार परफॉर्मेंसNews18 Hindi/मूवी-मस्ती/1 hr ago नई दिल्ली. टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आयडल 12 (Indian Idol 12)' के पॉपुलर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इससे पहले के शो होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. वहीं, वायरस के संक्रमण से ग्रस्त होने के कारण पवनदीप राजन को होटल के एक कमरे में क्वारंटाइन कर दिया गया है. इसी बीच शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पवनदीप बंद कमरे में जबरदस्त परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं. दरअसल, शो के आज (रविवार) के एपिसोड में आनंद जी गेस्ट बनकर पहुंचेंगे और उनके सामने पवनदीप बंद कमरे से ही गाना गाएंगे. आज के शो में पवनदीप 'और इस दिल में क्या रखा है' गाने गाते हुए दिखाई देंगे. पवनदीप केवल गिटार की मदद से ही शानदार परफॉर्म करतेनजर आएंगे. उनकी परफॉर्मेंस देखकर सभी जज उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देंगे. वहीं गेस्ट आनंद जी कहेंगे कि पवन तो पवन है. शो के टेलीकास्ट होने से पहले ही यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है और इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है.
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights