जबलपुर के पाटन में रोज हो रही अघोषित बिजली कटौती अधिकारियों को पता ही नहीं जनता त्रस्त अधिकारी मस्त।
श्रम वीर भारत न्यूज़ /जबलपुर इंडिया 17जुलाई2021/
पाटन में रोज हो रही अघोषित बिजली कटौती
पाटन में हो रही लगातार अघोषित बिजली कटौती और अधिकारियों की लापरवाही को लेकर जनता इस भीषण गर्मी में बहुत परेशान हैं
आए दिन दिन रात रोज हो रही अघोषित बिजली कटौती हो रही है आज भी पाटन में सुबह 11:00 बजे से बिजली की कटौती जारी रही जो शाम 5:00 बजे तक भी नहीं चालू हुई ।
जब इस बारे में अंकित तिवारी द्वारा पाटन संभाग के डीई नीरज कुचिया से फोन पर रोज हो रही अघोषित बिजली कटौती के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि हमको रोज हो रही अघोषित बिजली कटौती की कोई जानकारी ही नहीं है कब बिजली कटौती होती है और ना ही आज की गई कटौती पर कोई संतोषप्रद ज़बाब दिया उल्टा यह कहा गया कि अगर कटौती होती है तो आप फोन पर हमको जानकारी दीजिए ताकि हमें पता चल सके कि बिजली कटौती हो रही है।
बड़ा सवाल क्या जवाब देह अधिकारी डी ई साहब अपने विभाग की जानकारी नहीं रखते क्या उनका विभाग उन्हें बिजली कटौती की जानकारी नहीं देता ऐसे में उस विभाग का भगवान ही मालिक है l
निरंतर हो रही बिजली कटौती से जनता बेहाल है और अधिकारियों को जानकारी ही नहीं मेंटेनेंस के नाम पर और अधिकारियों की लापरवाही से जनता को इस भीषण गर्मी में भारी समस्या को झेलना पड़ रहा है अगर यही हाल रहा तो जनता उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी।
Must readदैनिक पंचांग आज का पंचांग 18 जुलाई 2021
- Must readआपका जन्मदिन किस हिंदू महीने में हुआ
- Must readदैनिक पंचांग आज का पंचांग 17 जुलाई
- Must readजानिए यदि घर में केले का पौधा है







Users Today : 5
Users This Month : 8
Total Users : 236651
Views Today : 8
Views This Month : 14
Total views : 59107



