Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

राजौरी में आतंकी हमला: नए साल के पहले दिन ही तीन घरों पर फायरिंग, 3 की मौत, 7 घायल

Shramveerbharat news india  January 1, 2023 राजौरी में आतंकी हमला: नए साल के पहले दिन ही तीन घरों पर फायरिंग, 3 की मौत, 7 घायल Terrorist attack in Rajouri : अटैक के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. शुरुआती खबरों के मुताबिक एक एसयूवी से फायरिंग की गई है. पुलिस और सेना मौके पर पहुंच चुकी है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मी (File Photo-PTI) Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी स्थित डांगरी गांव में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इसमें 3 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही सात लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  जानकारी के मुताबिक हमला ऊपरी डांगरी गांव में हुआ. यहां करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों को आतंकियों ने निशाना बनाया है. फायरिंग में तीन लोगों की मौत की खबर है. वहीं सात लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. शुरुआती खबरों के मुताबिक एक एसयूवी से फायरिंग की गई है. पुलिस और सेना मौके पर पहुंच चुकी है.  राजौरी अस्पताल के डॉ. महमूद ने बताया कि घायलों के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं. हालांकि घाव कितना गंभीर है. इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस के मुताबिक करीब 7:15 बजे हायर सेकेंड्री स्कूल, डांगरी के पास ये घटना हुई.  हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकी की तलाश की जा रही है. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि गोलीबारी करने में कितने आतंकी थे. पुलिस व जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.   

Shramveerbharat news india

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights