जबलपुर – नाली विवाद में 10 दिन पहले हुआ था खूनी संघर्ष, आरोपियों ने दंपती पर चाकू से 40 वार किए, गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित।
श्रम वीर भारत न्यूज़/क्राइम/टुडे24/6/21

जबलपुर – गोरखपुर टीआई सारिका पांडे ने बताया की
जबलपुर – गोरखपुर टीआई सारिका पांडे ने बताया की 14 जून को साईंनगर रामपुर में हुए विवाद में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष पुष्पराज उर्फ विजय कुशवाहा उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई थी। एवं घटना में उसकी पत्नी नीलम कुशवाहाउम्र 22 वर्ष पर भी आरोपियों ने चाकू से 15 वार किए थे। तब से वह मेडिकल अस्पताल में भर्ती थी। बुधवार देर रात उसकी भी माैत हो गई। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। वारदात में आरोपियों ने विजय के जीजा गोलू कुशवाहा, उसकी पत्नी रुचि उर्फ अनीता और बेटे प्रतीक उम्र 5 वर्ष को भी घाायल किया था। 5 वर्षीय प्रतीक डिस्चार्ज हो चुका है, जबकि उसकी ननद अभी मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। एसपी ने फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



