जबलपुर – लकड़गंज में संपति विवाद को सुलझाने गए युवक पर चार लोगों ने चाकू से गोद के किया हमला।
श्रम वीर भारत न्यूज़/क्राइम/टुडे 24/6/21

जबलपुर – 23 जून बुधवार को बेलबाग थाना पुलिस
जबलपुर – 23 जून बुधवार को बेलबाग थाना पुलिस प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि बीती रात लकड़गंज निवासी चक्रवती परिवार में संपति को लेकर रंजिश चल रही है। आरोपित है कि परिवार में चल रही रंजिश के दौरान 35 वर्षीय सुनील ठाकुर एक पक्ष की और से विवाद को खत्म कराने के लिए वहाँ पहुँचा था। इसी बात को लेकर नैनी चंद्र चक्रवती,शेलेन्द्र चक्रवती,आकाश और अरविंद ने सुनील ठाकुर को घेर लिया और चाकू से उस पर दनादन हमला कर दिया लकड़गंज मज्जिद के पास खून से लतफत सुनील बेहोस होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से भाग गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने सुनील को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसकी हालात गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में रिफर कर दिया गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



