Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Breaking news सैकडों बोरियों में भरे अमानक सिंगल यूज पॉलीथीन के बैग एवं सैकडों काटूनों में भरे पटाखे तथा ड्रमों मेें भरा आईल कीमती लगभग 40 लाख रूपये का जप्त


Breaking news सैकडों बोरियों में भरे अमानक सिंगल यूज पॉलीथीन के बैग एवं सैकडों काटूनों में भरे पटाखे तथा ड्रमों मेें भरा आईल कीमती लगभग 40 लाख रूपये का जप्त

 क्राईम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर पुलिस की चण्डाल भाटा स्थित गोदाम एवं मकान में दबिश

   

Breaking news सैकडों बोरियों में भरे अमानक सिंगल यूज पॉलीथीन के बैग एवं सैकडों काटूनों में भरे पटाखे तथा ड्रमों मेें भरा आईल कीमती लगभग 40 लाख रूपये का जप्त

Breaking news सैकडों बोरियों में भरे अमानक सिंगल यूज पॉलीथीन के बैग एवं सैकडों काटूनों में भरे पटाखे तथा ड्रमों मेें भरा आईल कीमती लगभग 40 लाख रूपये का जप्त

Breaking news सैकडों बोरियों में भरे अमानक सिंगल यूज पॉलीथीन के बैग एवं सैकडों काटूनों में भरे पटाखे तथा ड्रमों मेें भरा आईल कीमती लगभग 40 लाख रूपये का जप्त

         

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियेां एवं थाना प्रभारियों को काला बाजारी करने वालों तथा मिलावटखोरों, अवैध कारोबारियों तथा असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

⭐ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ⭐

          

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गोपाल खाण्डेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एंव थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा सैकडों बोरियों में भरे अमानक सिंगल यूज पॉलीथीन के बैग एवं सैकडों काटूनों में भरे पटाखे तथा ड्रमों मेें भरा आईल कीमती लगभग 40 लाख रूपये का जप्त किये गये है।

See also  वुशु कोच मनोज गुप्ता गिरफ्तार:पत्नी की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का है आरोप

             आज दिनांक 7/8/2022 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गोहलपुर अंतर्गत चण्डालभाटा साई मंदिर के पीछे स्थित बालाजी गोल्डन ट्रांसपोर्ट कम्पनी में तथा बाजू में स्थित मकान में भारी मात्रा में अमानक पॉलीथीन बोरियों में भरी रखी हुई है तथा कार्टूनों में फटाखे भी भरे हुये है ।

                 सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी गोदाम  एवं बाजू मे स्थित मकान में अमानक सिंगल यूज पॉलीथीन बैग की लगभग 1 हजार बोरियॉ जिसकी कीमत लगभग 30 से 35 लाख रूपये है, तथा 278 कार्टूनों में पटाखे जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रूपये है तथा 30 ड्रम आईल तथा एचटू-ओटू के 55 लीटर 50 केन रखे हुये मिले।

See also  जबलपुर: चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ व लैब टेक्नीशियन की होंगी नियुक्ति

            पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुशील चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी मौके पर पहुंचे।

                   पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी.(भा.प्र.से.)  एवं नगर निगम कमिश्नर श्री आशीष वशिष्ठ .(भा.प्र.से.) को चर्चा कर अवगत कराया गया,  जिसके उपरांत मौके पर नगर निगम के स्वास्थ अधिकारी एवं प्रशासनिक अघिकारी भी पहुंचे , सभी की उपस्थित में कार्यवाही जारी है।

See also  दैनिक पंचांग आज का पंचांग भारतीय ज्योतिष शास्त्र   11 - Oct - 2022  Jabalpur, India

             गोदाम स्वामी भूपेन्द्र शिवकानी उम्र 40 वर्ष निवासी महर्षि स्कूल के पास लमती एवं मकान स्वामी कमल असरानी उम्र 43 वर्ष निवासी अंडर ब्रिज के पास थाना मदनमहल को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ की जा रही है।

 *उल्लेखनीय भूमिका -* उक्त कार्यवाही में  थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी,  क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर सिंह, ब्रम्हप्रकाश मिश्रा, आरक्षक रंजीत यादव एवं पुलिस लाईन के प्रधान आरक्षक लखन निशाद  तथा थाना गोहलपुर के उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सरनाम सिंह, अमित मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक मान सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा, राजा भैया, वीरेन्द्र , आरक्षक विनय सिंह, धीरेन्द्र सिंह, दिलीप दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights