Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बेटियां पैदा हुईं तो 'पिशाच' बना पति, 8 सालों तक पत्नी पर किया अत्याचार, थककर महिला ने की आत्महत्या, कहा- अब नहीं सह सकती पापा आत्महत्या के पहले डाला वीडियो

बेटियां पैदा हुईं तो ‘पिशाच’ बना पति, 8 सालों तक पत्नी पर किया अत्याचार, थककर महिला ने की आत्महत्या, कहा- अब नहीं सह सकती पापा आत्महत्या के पहले डाला वीडियो

By manu Mishra 7agust2022
बेटियां पैदा हुईं तो 'पिशाच' बना पति, 8 सालों तक पत्नी पर किया अत्याचार, थककर महिला ने की आत्महत्या, कहा- अब नहीं सह सकती पापा आत्महत्या के पहले डाला वीडियो

अमेरिका के न्यूयॉर्क में पति के अत्याचारों से तंग आकर एक भारतीय मूल की महिला ने अपनी जान दे दी. महिला यूपी के बिजनौर जिले की रहने वाली थी.


आत्महत्या से ठीक पहले 30 वर्षीय सिख महिला ने एक वीडियो पोस्ट किया था और अपने पति के दुर्व्यवहार और अत्याचार की पूरी जानकारी दी थी. इस वीडियो में महिला ने रो-रोकर अपना दर्द बयां किया था और पति पर गंभीर आरोप लगाए थे. जिस दिन यह वीडियो बनाई गई थी, ठीक उसी दिन महिला ने आत्महत्या कर ली.

1⭐ (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); ⭐

महिला का नाम मनदीप कौर बताया जा रहा है. उनकी यूपी के बिजनौर जिले के ही रहने वाले रंजोधबीर सिंह संधू से साल 2015 में शादी हुई थी. शादी के ठीक तीन साल बाद वह अपने पति के साथ न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई थीं. मनदीप ने 3 अगस्त को यह वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था और अपने पिता को भी भेजा था. इस वीडियो में मनदीप ने अपने साथ हुए अत्याचार की पूरी बात बताई और यह भी कहा कि रंजोधबीर उन्हें और उनकी बेटियों को पीटता है. शादी के 2-3 महीने तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन इसके बाद रंजोधबीर मनदीप को परेशान करने लगा और उसका उत्पीडन करने लगा.

See also  Mahesh Babu Ko Mila national award

‘मुझे लगा वो सुधर जाएगा..मगर ऐसा नहीं हुआ’

2⭐

⭐

सुसाइड से ठीक पहले मनदीप कौर ने ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘मेरी मौत के लिए मेरा पति और मेरे ससुराल वाले जिम्मेदार हैं. उन्होंने मुझे चैन से जीने नहीं दिया. वह (पति) पिछले 8 सालों से मुझे पीट रहा है.’ मनदीप ने आगे कहा, ‘मैं पिछले 8 सालों से सिर्फ ये सोचकर अपने पति की प्रताड़ना झेल रही हूं कि एक दिन वह सुधर जाएगा. लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ. उसने 8 सालों तक सिर्फ मेरे साथ अत्याचार किया. मैंने बचने की काफी कोशिशें कीं. मगर वो मेरे साथ रोज अत्याचार करता जा रहा है. मैं अब और ज्यादा अत्याचार बर्दाश्त नहीं कर सकती.’

See also  मंत्रालय में स्टाफ आफिसरों के तबादले

‘उसे भगवान को जवाब देना होगा‘

मनदीप ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया और कहा, ‘उसके कई महिलाओं के साथ संबंध हैं. लेकिन फिर भी मैंने इस बात को इग्नोर किया और न्यूयॉर्क चली आई. हालांकि उसने मुझे यहां मारना-पीटना शुरू कर दिया और वह ऐसा करता रहा.’ मनदीप ने आगे कहा, ‘उनको (पति और ससुराल वालों) को भगवान को जवाब देना होगा. इन लोगों को इनके कर्मों की सजा मिलेगी. इन लोगों ने मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है. मुझे अपने बच्चों को छोड़कर जाना पड़ रहा है.’

पति के खिलाफ FIR दर्ज

See also  आजकापंचांग दैनिक पंचांग Jabalpur, India 29 - May - 2022 By pandit manu Mishra

मनदीप के पिता की शिकायत पर बिजनौर के नजीबाबाद कोतवाली में रंजोधबीर सिंह संधू के खिलाफ धारा 306 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. दंपति की 6 और 4 साल की दो बेटियां हैं. अब मनदीप का परिवार चाहता है कि दोनों बेटियों की कस्टडी उन्हें दे दी जाए. क्योंकि रंजोधबीर उनके साथ भी दुर्व्यवहार कर सकता है. वहीं, मनदीप की बहन ने बताया कि रंजोधबीर और उसका परिवार मनदीप को बहुत परेशान करता था. क्योंकि उन्होंने दो बेटियों को जन्म दिया था. उन्होंने यह भी कहा, ‘आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए.’ मनदीप कौर के परिजनों ने बेटियों की परवरिश के लिए आरोपी पक्ष से 50 लाख रुपये की मांग की है.


Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights