SHOCKING: 2 बार मां से लिपटी-तीसरी बार बेटी को अपार्टमेंट से फेंका, खुद रेलिंग पर चढ़ी लेकिन डर गई मौत से
By manu Mishra 6अगस्त 2022
बेंगलुरु। डेंटिस्ट के रूप में काम करने वाली मां को यह गवारा नहीं था कि उसकी बच्ची जिंदा रहे। वह किसी भी हाल में पांच साल की अपनी बेटी से छुटकारा पाना चाहती थी।
इसके लिए उसने अपने ही हाथों अपनी बेटी की हत्या कर दी। बच्ची मानसिक रूप से मंद थी।
बच्ची को गोद में लिए वह अपार्टमेंट की बालकनी में टहल रही थी। बच्ची को भी शायद पता था कि आज उसका आखिरी दिन है। वह दो बार मां के गले लगी, लेकिन मां की ममता नहीं जागी। तीसरी बार बच्ची गले लगती उससे पहले ही उसने उसे चौथे फ्लोर से नीचे फेंक दिया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के गिरने की आवाज सुन अपार्टमेंट के लोग निकले तो देखा कि जमीन पर बच्ची का शव पड़ा है।
X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X
बेटी की हत्या के बाद महिला ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन मरने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। महिला रेलिंग पर चढ़ गई, लेकिन नीचे कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। कुछ देर तक वह रेलिंग पर खड़ी रही। इसी दौरान एक महिला अपने फ्लैट से निकली। उसने महिला को रेलिंग पर खड़ी देखा तो पहले झांककर नीचे देखा। नीचे बच्ची का शव पड़ा था। इसके बाद उसने आवाज दी। महिला की आवाज सुनकर एक पुरुष आया। इसके बाद दोनों ने महिला को खींचकर रेलिंग से उतारा। घटना बेंगलुरु के सिलिकॉन सिटी के संपंगी रामा नगर के एडविट अपार्टमेंट की है।
तीन महीने पहले छोड़ दिया था रेलवे स्टेशन पर
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्ची का नाम दीथि था। महिला काफी समय से बेटी से छुटकारा पाने की कोशिश कर रही थी। वह तीन महीने पहले बच्ची को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चली आई थी। हालांकि पिता बच्ची को खोजने में कामयाब रहे और उसे फिर से घर ले आए। महिला का नाम सुषमा है। वह डेंटिस्ट है। मृतक बच्ची के पिता इंजीनियर हैं और TCS में काम करते हैं। संपंगी रामा नगर थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।






Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



