Shramveerbharat intarnational news
महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, दोनों के पिता निकले अलग-अलग, क्या कहता है साइंस इस अनोखे मामले के बारे में?
Brazil Twins Baby News: लड़की ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे याद आया कि मैंने किसी दूसरे आदमी के साथ संबंध बनाया था.
Brazil Twins Baby: ब्राजील में एक 19 वर्षीय लड़की का जुड़वा बच्चा हुआ और तबसे ही डॉक्टर्स हैरत में हैं. दरअसल हुआ यूं कि 19 साल की लड़की ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन चौकानें वाली बात ये है कि जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग निकले. ऐसा तब पता चला जब डॉक्टरों ने बच्चों का डीएनए टेस्ट किया.
अलग पिता होने की बात को जानने के बाद जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली मां भी दंग रह गई. उसने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ हो सकता है. डॉक्टरों ने बताया कि ये मामला लाखों में एक है. ऐसा अजीब वाकया मेडिकल के क्षेत्र में बहुत ही कम देखने को मिलता है.
लड़की को हुआ संदेह
महिला ब्राजील की रहने वाली है. ऐसी दुर्लभ घटना इसलिए हुई क्योंकि उसने एक ही दिन में दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए. नौ महीने बाद उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. जब उनका पहला जन्मदिन आया तो उसने अपने पिता के बारे में सोचना शुरू कर दिया था, उसने अपने संदेह की पुष्टि करने के लिए पैटरनिटी टेस्ट कराने का फैसला लिया. उसने उस आदमी का डीएनए को कलेक्ट किया, जिसे वह पिता मानती थी. हालांकि सिर्फ एक बच्चे का डीएनए उससे मैच हुआ.





Users Today : 16
Users This Month : 206
Total Users : 237064
Views Today : 18
Views This Month : 320
Total views : 59798



