Shramveerbharat news
January 7, 2023
हार-झुमकों से हटकर नीता अंबानी का फेवरेट गहना है उनकी नथ, कलेक्शन में शामिल हैं एक से एक नायाब हीरे की नथ

नीता आंबानी को तमाम हीरों के बड़े गहनों के साथ साथ जिस गहने का सबसे ज्यादा शौक है, वो हैं उनकी नथ. हम आपको नीता अंबानी की नायाब हीरों की नथों के कलेक्शन की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं.

Nita Ambani Nosepin Collection: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी यूं को खुद भी बिजनेस की दुनिया का जाना माना नाम है साथ ही साथ नीता का लाइफस्टाइल और फैशन सेंस भी उन्हें खूब सुर्खियों में रखता है. नीता आंबानी को तमाम हीरों के बड़े गहनों के साथ साथ जिस गहने का सबसे ज्यादा शौक है वो हैं उनकी नथ. आगे की स्लाइड्स में हम आपको नीता अंबानी की नायाब हीरों की नथों के कलेक्शन की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं.

बेटे आकाश अंबानी की शादी के एक फंक्शन में नीता अंबानी ने ग्रीन एमरेल्ड का सेट पहना था और उसके साथ मैचिंग की नथ भी पहनी थी. यह नथ काफी हैवी नजर आ रही थी.

नीता अंबानी की ज्वेलरी कलेक्शन में एक बेहद खूबसूरत सोने की नथ भी है, इस नथ में बड़े-बड़े हीरे जड़े हैं.

इस तस्वीर में नीता अंबानी ने असली कुंदन की नथ पहनी है यह कुंदन सोने में जड़ा हुआ है. नीता अंबानी खास फंक्शन में इन नथों को पहनती हैं.

यूं तो नथों का फैशन काफी समय पहले आउट हो गया था लेकिन इसे रीक्रिए कर नीता अंबानी ने एक नया ही ट्रेंड सेट कर दिया है. वहीं नीता के इस पिंक लुक की बात करें तो नीता की ये तस्वीर बेटे आकाश की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की है. नीता की ये नथ प्लेटीनम से बनी है और इसमें हीरा जड़ा गया है.





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



