Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

UP: पीलीभीत में मजदूर को खा गया बाघ, गन्ने के खेत में मिले लाश के टुकड़े

मृतक कृष्षा, खेत पर मौजूद ग्राणीण.Shramveerbharat news  January 9, 2023 UP: पीलीभीत में मजदूर को खा गया बाघ, गन्ने के खेत में मिले लाश के टुकड़े काम करके घर लौट रहा मजदूर बाघ का शिकार बन गया. खेत में घात लगाए बैठा बाघ अपने जबड़े में मजदूर को दबाकर गन्ने के खेत में खींच ले गया. इसके बाद बाघ रातभर मजदूर के शव को खाता रहा. सुबह होने पर जब गांव के दूसरे लोग खेत पर पहुंचे, तो मानव अंग देखकर दहशत में आ गए. मृतक कृष्षा, खेत पर मौजूद ग्राणीण. यूपी के पीलीभीत जिले में दर्दनाक घटना हुई है. यहां काम करके घर लौट रहे मजदूर को बाघ ने मार डाला. मजदूर के शरीर के टुकड़े खेत में जगह-जगह पड़े मिले. कहीं, पैर तो कहीं हाथ मिला. पूरी घटना मृतक के घर से केवल 100 मीटर की दूरी पर हुई. बताया गया कि पूरी रात आदमखोर बाघ मजदूर के शरीर को खाता रहा. फिर वापस जंगल की ओर भाग गया. सुबह खेत पर पहुंचे लोगों ने मानव शरीर के अंग देखे, तो सबकी रूह कांप गई. युवक की मौत के बाद से गांव में मातम फैला हुआ है. चीखा भी होगा कष्णा, मगर किसी ने नहीं सुना   दरअसल, पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में आने वाले एडवारा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय कृष्णा मजदूरी करके रविवार की शाम को घर वापस लौट रहा था. वह खेत के रास्ते घर की ओर आ रही थी. जब वह अपने घर से केवल 100 मीटर की दूरी पर था. तभी घात लगाए बेठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया. अपने ताकतवर जबड़े मे कृष्णा को फंसाकर बाघ उसे गन्ने के खेत में खींच कर ले गया. घर के पास होने की वजह से अंदेशा है कि कृष्णा बाघ के हमले के बाद चिल्लाया भी होगा. मगर, किसी ने उसकी चीख तक नहीं सुनी. खेत में ले जाकर बाघ ने कृष्णा को मार दिया और उसके शरीर को चीड़-फाड़ डाला. रातभर शव को खाने के बाद आदमखोर बाघ वापस जंगल में भाग गया.  खेत में मानव अंग देखकर लोगों के कांप गई रूह सोमवार सुबह जब लोग खेत पर पहुंचे, तो वहां पर मानव अंगों को वहां पड़ा देखकर दहशत में आ गए. थोड़ी ही देर में यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई. साथ ही पुलिस और पीलीभीत टाइगर रिजर्व को भी घटना की सूचना दी गई. कृष्णा के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे तो खून से सने कपड़ों को देखकर उन्होंने शव कृष्णा के होने की पुष्टि की. परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार रात वह घर नहीं पहुंचा था. हमें लगा कि सर्दी ज्यादा होने के कारण किसी परिचित के यहां रुक गया है. हमें क्या पता था बेटा बाघ ने उसको शिकार बना लिया है. पुलिस और रिजर्व टीम को झेलना पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची. जब टीम ने शव के टुकड़ों को उठाना शुरू किया, तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया. लोगों ने कहा कि मृतक के परिवार वालों को मुआवजा दिया जाए.  लोगों को बड़ी मुश्किल से समझाने के बाद शव के टुकड़ों कों एकत्र कर मर्चुरी में रखवाया गया है. सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि उत्तराखंड और पीलीभीत के बॉर्डर पर यह घटना हुई. बाघ मजदूर को खींचकर गन्ने के खेत में गया था. सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है. साथ ही कई जगहों पर कैमरे भी लगाए गए हैं. जल्द ही आदमखोर बाघ को पकड़ लिया जाएगा. 

Shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights