Mpnews Jabalpur न्यु लाईफ मल्टीस्पेस्लिेटी अस्पताल अग्नि हादसे में हॅास्पिटल संचालक एवं अन्य के विरूद्ध दर्ज गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में फरार 1 डाक्टर ताला उमरिया से गिरफ्तार
By manu Mishra 3agust 2022
![]() |
| प्रतीकात्मक फोटो |
नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री तुषार सिंह ने बताया कि दिनांक 01-08-2022 को न्यु लाईफ मल्टी स्पेस्लिटी अस्पताल में हुये अग्नि हादसे में 8 लोगो की मृत्यु एवं 5 लोगों के घायल होने की घटना में जांच पर
न्यू लाईफ मल्टीस्पेशिलटी अस्पताल डायरेक्टर/प्रोपाराईटर डॉ. निशिंत गुप्ता , डॉ. सुरेश पटैल, डॉ. संजय पटेल एवं डॉ. संतोष सोनी एवं सहायक मैनेजर राम सोनी के विरूद्ध थाना विजय नगर में धारा 304, 308, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बुहुगुणा (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विजय नगर श्रीमती संदीप का ठाकुर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच एवं थाना स्टाफ की टीमें गठित कर लगायी गयी, गठित टीमों के द्वारा तलाश पतासाजी करते हुये एक आरोपी सहायक मैनेजर राम सोनी पिता महेन्द्र सोनी उम्र 29 वर्ष निवासी रामवार्ड पनागर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया था फरार डाक्टरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। दौरान तलाश के विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर फरार डाक्टर संतोष सोनी की ताला उमरिया के होटल मे छिपे होने की सूचना पर दबिश देते हुये डॉ. संतोष सोनी उम्र 36 वर्ष निवासी महाराजपुर उधारताल को उमरिया पुलिस के सहयोग से अभिरक्षा मे लेकर थाना विजय नगर लाया गया एवं प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया शेष फरार आरोपियो की सरगर्मी से तलाश जारी है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* फरार आरोपी डाक्टर की पतासाजी करते हुये गिरफ्तार करने मे सहायक उप निरीक्षक मृदुलेश शर्मा, प्रधान आरक्षक शेष नारायण, रामसहाय कुशवाहा, मानस उपाध्याय, आरक्षक मुकेश परिहार, अनूप सिंह एवं थाना विजय नगर के सहायक उप निरीक्षक बेनी सिंह की सराहनीय भूमिका रही।






Users Today : 42
Users This Month : 672
Total Users : 235556
Views Today : 48
Views This Month : 764
Total views : 57800



