पतंजलि के संस्थान में मिले 83 कोरोना मरीज, बाबा रामदेव का भी हो सकता है टेस्ट

हालांकि दावा किया जा रहा है कि बाबा रामदेव के संस्थानों में कोई भी कोरोना संक्रमित मामला नहीं है। तिजारावाला (@ tijarwala) ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दावा किया गया है कि मीडिया में जारी बाबा रामदेव के संस्थानों में कोरोना संक्रमितों के मिलने की खबरें गलत हैं। कहा जा रहा है कि पतंजलि के बाहर ही सभी का कोरोना टेस्ट किया जाता है और अगर कोई पॉजिटिव है तो उसे अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता है। बताया जा रहा है कि योगग्राम, निरामयम, आचार्यकुलम, पतंजलि आदि संस्थानों में कोई कोरोना संक्रमित नहीं है। इस सभी संस्थानों में लोगों की कोरोना टेस्टिंग के लिए सेंटर हैं। जो लोग भी संक्रमित पाए जाते हैं उन्हें संस्थानों में एंट्री नहीं दी जाती है।
बाबा रामदेव के संस्थानों में बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित मिलने से कोहराम मच गया है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराने में लग गया है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यकता पड़ने पर योग गुरु स्वामी रामदेव की भी कोरोना जांच कर सकती है।





Users Today : 41
Users This Month : 400
Total Users : 237258
Views Today : 47
Views This Month : 552
Total views : 60030



