Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अनन्या को याद आए अपने बचपन के दिन, टूटे दांत दिखाते हुए शेयर की PHOTO

 

अनन्या को याद आए अपने बचपन के दिन, टूटे दांत दिखाते हुए शेयर की PHOTO

News श्रम वीर भारत न्यूज़ मूवी मसाला
नई दिल्लीः बॉलीवुड की नई एक्ट्रेस हों या कोई पुरानी, वे अपने फैंस को अपनी थ्रोबैक फोटोज से ट्रीट देती रहती हैं. हाल में अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने भी कुछ ऐसा ही किया. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी (Ananya Panday Instagram) पर अपने बचपन की बेहद क्यूट फोटो शेयर की है, जिसे देखकर हर किसी को अपने बचपन के दिन याद आ सकते हैं. फोटो में अनन्या के सामने के दूध के दांत टूटे नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस टूटे दांतों के साथ प्यारी सी स्माइल दे रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक डॉग स्टीकर शेयर किया है. इसमें अनन्या कुर्सीपर बैठी पोज देती दिख रही हैं.
अनन्या के फैंस को उनकी ये फोटो काफी पसंद आ रही है. वे इसे बेहद क्यूट बता रहे हैं और जमकर अपने फैन पेज पर शेयर कर रहे हैं. फोटो में आप देख सकते हैं कि अनन्या के सामने के दूध के4दांत टूटे हुए हैं. वे अकसर अपने फैंस के साथ ऐसी ही कई प्यारी फोटोज शेयर करती रही हैं. कई बार फोटोज में एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर और सुहाना खान नजर आते हैं.
(फोटो साभारः Instagram/Ananya Panday)

अनन्या ने मार्च में सुहाना और शनाया के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी, जिसमें तीनों सहेलियां होली खेलती दिख रही हैं. फोटो शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी बेस्ट होली इन्हीं दो सहेलियों के साथ होती है. इस बार वे होली पर अपनी इन प्यारी सहेलियों को काफी मिस कर रही थीं.

See also  action srar अक्षय की बेल बॉटम को फेन ने बताया  PAK के खिलाफ:विरोध पर अक्षय ने ये क्या कह दिया 
(फोटो साभारः Instagram/Ananya Panday)


एक स्टारकिड होने की वजह से अनन्या पांडे के लिए बॉलीवुड में कदम रखना औरों के मुकाबले आसान था. वे अपनी पहली ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से दर्शकों के मनपर छाप छोड़ने में कामयाब रहीं. आखिरी बार वे ईशान खट्टर के साथ फिल्म खाली पीली में नजर आई थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस का टपोरी अंदाज काफी पसंद आया था.

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights