Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मुंबई में सभी अस्पताल फुल, अब 5 स्टार होटलों में होगा कोरोना मरीजों का इलाज

 मुंबई में सभी अस्पताल फुल, अब 5 स्टार होटलों में होगा कोरोना मरीजों का इलाज

corona
Thursday, 15 April 2021

नई दिल्ली :  

मुंबई में कोरोना की रफ्तार बेलगाम होती जा रही है. लगभग सभी अस्पतालों में बेड फुल हो चुके हैं. कोरोना मरीजों से भरते अस्पतालों के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक मुंबई में अब पांच सितारा होटलों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. बीएमसी ने दो पांच सितारा होटलों को निजी अस्पतालों द्वारा इस्तेमाल किए जाने की मंजूरी दे दी है. इन दोनों होटलों में 42 बेड उपलब्ध रहेंगे. जल्द ही कई और होटलों में भी बेड तैयार किए जाएंगे. इन अस्पतालों केवल उन्हीं मरीजों का इलाज होगा जो गंभीर नहीं हैं. बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में और होटलों को भी इस सूची में जोड़ा जाएगा, जहां कोरोना के उन मरीजों का इलाज होगा जो गंभीर नहीं हैं.

See also  कोरोना से बिगड़ती व्यवस्थाओं के बीच पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा विधायक का सरकार से सीधा सवाल ?

4 हजार तक ले सकेंगे किराया
बीएमसी की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि अस्पताल मरीजों से एक दिन का अधिकतम 4000 रुपये किराया ले सकते हैं. इसमें बेड और खाने-पीने का चार्ज शामिल होगा. मरीज के इलाज का खर्च अलग से देना होगा. सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि अगर एक ही परिवार के दो लोग भर्ती हैं तो वो शेयर भी कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें 6 हजार रुपये देने होंगे.  

दूसरी तरफ दिल्ली में कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फिलहाल उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक चल रही है. इसके बाद दोपहर 12 बजे दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव एवं तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करने वाले है, जिसमें कोरोना की मौजूदा स्थिति पर समीक्षा की जाएगी. इन बैठकों के बाद सीएम केजरीवाल दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया जा सकता है.

See also  Mp news Jabalpur crime todey गुमशुदा का संदिग्ध परिस्थितियों में कुए के पानी में शव मिला By manu Mishra shramveerbharat news 8,8,2022
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights