Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, वैक्सीन भी नहीं, बस उत्सव का ढोंग है….राहुल गांधी का वार श्रम वीर भारत न्यूज़

 ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, वैक्सीन भी नहीं, बस उत्सव का ढोंग है….राहुल गांधी का वार

Rahul Gandhi
Thursday, 15 Apr
  • देश में कोरोना से बिगड़े हालात
  • स्वास्थ्य तंत्र की भी खुली पोल
  • राहुल गांधी ने सरकार पर बोला वार

नई दिल्ली:  

भारत इस वक्त कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में हैं. दिनों दिन कोरोना वायरस से स्थिति भयावह होती जा रही है. कोविड संक्रमण विकराल रूप ले चुका है और इस घातक वायरस का कोई अंत नजदीक नहीं दिख रहा है. ऐसे में फिर से देश के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. कोरोना की दूसरी लहर के बीच स्वास्थ्य सुविधाएं भी चरमराने लगी हैं. कोरोना की तेज रफ्तार के आगे अस्पतालों की स्थिति बदहाल है. खराब स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. साथ ही राहुल गांधी ने पीएम केयर्स फंड पर भी सवाल उठाए हैं.

See also  मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा अकेले शिवराज के बूते जीतती है पार्टी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने ट्वीट में लिखा. ‘ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन, वैक्सीन भी नहीं है. बस एक उत्सव का ढोंग है, पीएम केयर्स?’

आपको बता दें कि राहुल गांधी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. इससे पहले मंगलवार को राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था, ‘385 दिन में भी कोरोना से लड़ाई नहीं जीत पाए. उत्सव, ताली-थाली बहुत हो चुके, अब देश को वैक्सीन दो.’ एक वीडियो में राहुल ने कहा, ‘पीएम ने कहा था कि कोरोना की लड़ाई 18 दिन की जीती जाएगी. आपने घंटी-थाली बजवाई. मोबाइल की लाइट जलवाई. लेकिन कोरोना आगे बढ़ता गया. अब दूसरी लहर में लाखों लोग कोरोना के शिकार हो गए हैं. आप इवेंटबाजी बंद कर जरूरतमंदों को वैक्सीन दिलवाएं. गरीब भाई बहनों को इनकम सपोर्ट दीजिए.’

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights