अनुपम खेर की वाइफ किरण खेर को ब्लड कैंसर, मुंबई में चल रहा है इलाज
खबर के मुताबिक, किरण का इलाज फिलहाल मुंबई में ही चल रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि चंडीगढ़ से बीजेपी प्रेसिडेंट अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेस रखकर यह जानकारी दी है कि 68 साल की बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अब रिकवरी के स्टेज पर हैं। उन्होंने बताया कि उनका ट्रीटमेंट पिछले साल ही शुरू हो गया था।
सूद ने बताया कि पिछले साल 11 नवंबर को उनकी बाईं हाथ टूट गई थी, जिसके बाद चंडीगढ़ में (PGIMER) मेडिकल टेस्ट के दौरान पता चला कि वह मल्टिपल माइलोमा ( multiple myeloma- एक प्रकार का ब्लड कैंसर) से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि उनकी यह बीमारी बाएं हाथ के बाजू से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। इस बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए 4 दिसम्बर को वह मुंबई गईं।
उन्होंने अपनी बातचीत में यह भी बताया कि 4 महीने के ट्रीटमेंट के बाद अब वह रिकवर हो रही हैं और कोकिलाबेन हॉस्पिटल से फिलहाल उन्हें छुट्टी मिल चुकी है





Users Today : 2
Users This Month : 24
Total Users : 239402
Views Today : 3
Views This Month : 29
Total views : 62841



