रांझी थाना अंतर्गत ग्रीन कालोनी शोभापुर में 10 जनवरी को हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से आठ तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी ने बताया कि 10 जनवरी को मार्टिन खाखा पिता जोसेफ जो कि कंट्रोल विभाग से रिटायर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वे अपने परिवार के साथ 18.दिसंबर 2025 को अपने पैतृक गाँव जसपुर छत्तीसगढ़ गये थे। 8 जनवरी को जब उनका लड़का अबिनाश खाखा घर लौटकर आया तो घर के सामने का दरवाजा नही खुला।
जब घर के पीछे जाकर देखा तो, घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। वहीं घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।घर की आलमारियों में रखे हुए सोने चांदी के जेवरात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। मार्टिन खाखा कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 22/2026 धारा-331(4),305(ए) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर एवं सीसीटीव्ही फोटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई। एवं मुखबिर खास द्वारा आरोपियों उपरोक्त का फोटो देखकर संभावना व्यक्त किये जो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई जो आरोपियों द्वारा 6 जनवरी की दरम्यानी रात घर के पीछे से बाउन्ड्री कूद कर अपने पास रखे पेंचकस से ताला तोडकर चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी-
– सुरेश चौधरी उर्फ सुर्रू पिता रामअवतार चौधरी उम्र 35 वर्ष निवासी बाबा टोला ठक्कर ग्राम थाना हनुमानताल
– जय चौधरी पिता बाबू लाल चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी सिंधी केम्प बड़ी मदार टेकरी थाना हनुमानताल
दोनों आरोपियों से (01) सोने की 04 चूड़ियाँ, (02) सोने के 02 नैकलेश, (03) सोने की 05 अंगूठी, (04) सोने के 02 कंगन (05) सोने के 05 जोडी कान के टाप्स (06) सोने की 02 चैन (07) सोने का 01 मंगलसूत्र (08) सोने का 01 क्रास (09) चांदी की 02 जोडी पायल (10) चाँदी की 03 जोडी बिच्छिया (11) चांदी की कटोरी 01, कुल कीमती लगभग 1300000 (तेरह लाख) रूपये की सामाग्री जप्त की गई।





Users Today : 19
Users This Month : 209
Total Users : 237067
Views Today : 21
Views This Month : 323
Total views : 59801



