मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर आज कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए समाज में जन जागरूकता लाने के लिए *द इंस्टीट्यूट फॉर ओवरऑल डेवलपमेंट ऑफ एक्सीलेंस सोसाइटी* द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के मार्गदर्शन में मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शाम 7:00 बजे 2 मिनट का धनी की कुटिया पर सायरन बजाकर लोगों को मास्क लगाए रखने के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही जन जागरूकता के लिए जो मास्क नहीं लगाए थे उन्हें संस्था द्वारा निशुल्क मास्क, सेनीटाइजर वितरित किए गये इसके उपरांत उपस्थित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, थाना अधारताल, और संस्था के पदाधिकारियों के साथ साथ कुछ गणमान्य नागरिकों ने फेस मास्क लगाकर सेल्फी ली और हैशटैग जबलपुर मेरा मास्क मेरी सुरक्षा के साथ शेयर की।इस दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा जी, एडिशनल एसपी, डी एस पी यातायात, सीएसपी अधारताल एवं थाना प्रभारी अधारताल एवम सम्पूर्ण स्टाफ,रेडक्रॉस सोसाइटी से सुनील गर्ग जी संस्था से असबर शाह, शाहनवाज़ अहमद,अनवर शाह,इमरान शाह,फैज़ान,अहफ़ाज़,हसनैन आदि उपस्थित थे।
श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर डायरेक्टर पंडित मनु मिश्रा






Users Today : 17
Users This Month : 227
Total Users : 237085
Views Today : 21
Views This Month : 346
Total views : 59824



