Breaking News

वैज्ञानिकों ने पहली बार कास्मिक रिंग ऑफ फॉयर जैसे दिखने वाली सुपर रेयर गैलेक्सी की ली तस्वीर

न्यूयॉर्क । ब्रह्माड़ में स्थित अनंत ग्रहों की चाल और उनके कक्षा को लेकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक सतत अध्ययनशील रहते है ऐसे में पहली बार कास्मिक रिंग ऑफ फॉयर के जैसे दिखने वाले एक सुपर रेयर गैलेक्सी की तस्वीर सामने आई है। यह गैलेक्सी धरती से 11 बिलियन प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। वैज्ञानिकों ने इस गैलेक्सी को आर5519 नाम दिया है। इस गैलेक्सी के केंद्र में एक छेद है जो पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी की तुलना में दो बिलियन गुना अधिक बड़ा है। कहा जा रहा है कि यह मिल्की वे की तुलना में 50 गुना तेजी से नए तारे बना रहा है। इस खोज की घोषणा प्रसिद्ध नेचर एस्ट्रोनॉमी मैगजीन में की गई है। मैगजीन में इस गैलेक्सी की पहचान ब्रह्मांड में सबसे पहले बनने वाले कोलाइज़ल रिंग गैलेक्सी के रूप में की गई है। ऑस्ट्रेलिया के एआरसी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ऑल स्काई एस्ट्रोफिजिक्स के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. टिएंटियन युआन ने कहा कि यह एक बहुत ही उत्सुकता पैदा करने वाली खोज है, इसे हमने पहले कभी नहीं देखा है।
इस गैलेक्सी की खोज अमेरिका के हवाई में स्थित डब्ल्यूएम किक ओर्बेटरी के डेटा के आधार पर हबल स्पेस टेलीस्कोप के द्वारा की गई है। इस परियोजना पर पहले काम करने वाले प्रोफेसर केनेथ फ्रीमैन ने भी इसे महत्वपूर्ण खोज बताया है। माना जाता है कि ब्रह्माण्ड में सौ अरब से ज्यादा गैलेक्सी अस्तित्व में है। जो बड़ी मात्रा में तारे, गैस और खगोलीय धूल को समेटे हुए है। गैलेक्सियों ने अपना जीवन लाखों वर्ष पूर्व प्रारम्भ किया और धीरे धीरे अपने वर्तमान स्वरूप को प्राप्त किया। एण्ड्रोमेडा गैलेक्सी पृथ्वी से 2,500,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित ब्रह्माण्ड की सबसे बड़ी गैलेक्सी है।
See also  नशीले इंजेक्शन के कारोबार मे लिप्त 17 वर्षिय किशोर सहित 2 गिरफ्तार, 140 नग नशीले इंजैक्शन जप्त श्रम वीर भारत न्यूज़ जबलपुर/क्राइम टुडे
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights