Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कोरोना से देश में अब तक 4531 मौतें, जानें दिल्ली-महाराष्ट्र समेत टॉप 10 राज्यों का हाल

नई दिल्ली| कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश और दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और अलग-अलग तरह की पाबंदियां लागू हैं, मगर अब तक इसकी रफ्तार में कमी देखने को नहीं मिल रही है। भारत में कोरोना वायरस का कहर तेज गति से और बढ़ता ही जा रहा है और इसके पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 लाख 51 हजार से ऊपर है। अब तक देश में 4531 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 67691 लोग ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1897 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 46948 हो गई है। तो चलिए जानते हैं टॉप 10 राज्य में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति….
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की सबसे अधिक तबाही देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 46948 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 17918 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1897 लोगों की जान जा चुकी है। 
दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ते ही जा रही है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 15257 मामले आ चुके हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 303 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 7264 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 
गुजरात: गुजरात में कोरोना के 15195 मामले अब तक आए हैं, जिनमें 938 लोगों की मौत हो चुकी है और 7549 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 7261 हो गई है, जिनमें से 313 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 3927 लोग ठीक हो चुके हैं।
तमिलनाडु: तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 18545 हो चुकी है। यहां इस महामारी से 133 की मौत भी हो चुकी है और 9909 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। 
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 3171 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2057 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 58 की मौत भी हुई है।
बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 3061 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से 15 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1083 लोग ठीक हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  अब तक यहां 6991 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 3991 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 152 लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान: राजस्थान में भी कोरोना के मामलो में काफी तेजी देखी जा रही है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 6494 मामले सामने आ चुके हैं। 182 लोगों की मौत का मामला सामने आया है, वहीं 3680 लोग ठीक हो चुके हैं।
पश्चिम बंगाल: बंगाल में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां कोरोना वायरस के अब तक 4192 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 289 की मौत हो चुकी है। इनमें से 1578 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
See also  11 अगस्त 2022, श्रावण शुक्ल14रक्षा बंधन By pandit manu Mishra shramveerbharat news astrology रक्षा बंधन/राखी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights