Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

आज से झुलसाएगा नौतपा, रायपुर का पारा 45 के पास, हीट वेव चलने की संभावना

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है. सोमवार से नौतपा (Nautapa 2020) भी शुरू हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक करीब 6 दिनों में रायपुर के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जो सामान्य से अधिक है. राजधानी में लू के आसार भी बन रहे हैं. लोगों को सुबह से गर्मी का एहसास हो रहा है. दोपहर में भी गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रहीं हैं.मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं तापमान को बढ़ा रही हैं. तो वहीं 25 मई से नौतपा शुरू हो जाएगा. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही इसकी शुरुआत होगी. आम तौर पर नौतपा में तेज गर्मी होती है. इन नो दिनों में सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होगा है. इस वजह से गर्मी बढ़ती है. इस बार अप्रैल और मई महीने में रुक-रुक कर बारिश होती रही. नौतपा के बीच और जून महीने में तेज गर्मी की संभावमा है.
दुर्ग सबसे गर्म
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा से गर्म हवाएं लगातार छत्तीसगढ़ में आ रही है. इस वजह से तापमान में काफी इजाफा हो रहा है. तीन दिनों के भीतर प्रदेश के तापमान में चार डिग्री से अधिक तापमान में बढ़ोतरी हुई है. दुर्ग जिले सबसे ज्यादा गर्मा रहा. यहां तापमान 45 के पार पहुंच गया है. दुर्ग में तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया है. तो वहीं राजनांदगांव और माना इलाके में 45.4, बिलासपुर 44.6, पेंड्रा 41.7, अंबिकापुर 41.8 और जगदलपुर 38.5 तापमान रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है.
See also  प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए गृह मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेन चलाने की दी अनुमति
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights