Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

रायपुर एयरपोर्ट से मिलेंगी 5 फ्लाइट्स, जानें कितना होगा किराया और क्या है नया शेड्यूल

रायपुर. घरेलू विमान (Domestic Flights) सेवाएं शुरू करने के एलान के बाद से ही एक एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी उड़ानों का शेड्यूल जारी करना शुरू कर दिया है. रायपुर (Raipur) से दिल्ली ,हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 25 मई से विमान सेवा उपलब्ध रहेंगी. निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अपनी फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है. रायपुर एयरपोर्ट से इंडिगो ने पांच उड़ानों की घोषणा कर दी है. रायपुर-दिल्ली के लिए दो उड़ानें और बाकी तीन रायपुर से हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए होगी.
इधर विमान कंपनी विस्तारा ने भी 25 मई से रायपुर से दिल्ली के बीच दो उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है. एयर इंडिया 26 मई से रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान शुरू करेगी. नई गाइडलाइन के मुताबिक शहरों के लिए न्यूनतम किराया 3500 या उपलब्धता के आधार पर उससे कम भी हो सकता है. लेकिन कहीं भी किराया ₹10000 से ज्यादा नहीं होगा. रायपुर से उड़ाने शुरू होने के अलावा बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद से फ्लाइट रायपुर भी पहुंचेगी. आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद से ही देश में आम यात्रियों के लिए विमान सेवा बंद थी और अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है.
एयरपोर्ट पर होगी ऐसी व्यवस्था
रायपुर एयरपोर्ट के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि एयरपोर्ट में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है. टर्मिनल के बाहर से लेकर फ्लाइट पर चढ़ने तक के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए विशेषज्ञों की मदद से मार्किंग कर ली गई है. साथ ही विमान से उतरने के बाद कन्वेयर बेल्ट के पास जहां भीड़ होने की आशंका ज्यादा होती है वहां भी निर्धारित दूरी के मुताबिक मार्किंग कर दी गई है. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने न्यूज 18 को बताया कि जिस 100% वेब चेक-इन से ही यात्रियों को हवाई यात्रा करने की अनुमति होगी. एयरपोर्ट में बोर्डिंग पास कई लोगों के हाथों से होते हुए गुजरता है, इसलिए यात्रियों का ई-बोर्डिंग पास ही मान्य होगा. एयरपोर्ट में बोर्डिंग पास की अलग से कोई सुविधा नहीं दी जाएगी.
See also  उद्योग मंत्री ने किया समूहों की महिलाओं को बटेर और दाना का वितरण
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights