Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

Lockdown में मस्जिद कमेटी की अपील: घर में अदा करें ईद की नमाज, दूरी बनाकर मनाएं खुशियां

भोपाल. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के खतरे के तहत लागू लॉकडाउन (Lockdown) के बीच ईद (Eid) का त्यौहार मनाया जाएगा. इस त्यौहार को लेकर भोपाल मस्जिद कमेटी के चेयरमैन मौलाना अब्दुल हफीज खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, नायब काजी शहर सैयद बाबर हुसैन नदवी, नायक मुफ्ती रईस अहमद खान कासमी, नायक मुफ्ती जसीम दाद खान जामई, मोतहमिम यासिर अराफात ने शिरकत की. बैठक में तय किया गया कि सभी मुस्लिम भाई ईद की नमाज घर पर अदा करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक दूसरे से दूरी बनाकर ही खुशियां बांटे.
जिस तरह मौजूदा हालात में मस्जिदों में 4 से 5 लोग ही पांच वक्त की नमाज अदा कर रहे हैं. बाकी लोग अपने घरों में नमाज पढ़ रहे हैं. इसी तरह लॉकडाउन की वजह से नमाज ईदुल फ़ित्र सभी मस्जिदों में सुबह छह, सवा छह बजे 5 लोगों के साथ अदा की जाए. बाकी लोग अपने घरों में नमाज अदा करें.
ऐसे मनाएं ईद
अपील के मुताबिक जो लोग नमाज पढ़ सकते हैं, वह अपने घरों में पांच लोगों के साथ नमाज अदा करें और नमाज ईद के बाद खुतबा मुख्तसर तरीके पर देखकर भी पढ़ा जा सकता है, अगर खुतबा मौजूद ना मिल सके तो खुतबा छोड़ा भी जा सकता है. जो लोग नमाज ना पढ़ सके वे अपने-अपने घरों में दो या चार रकात नमाज चाशत पढ़े और सदक दिल से तौबा करें हलाते हाजरा की दुरुस्तगी के लिए अल्लाह से दुआ करें. यह भी दुआ करें कि अल्लाह इस वायरस से सारी इंसानियत को निजात अता फरमाए. ईद के दिन अपने घर वालों के साथ ही खुशियां मनाए. मुसाफा और मुआनके से बचें. सोशल डिस्टेंस के तहत एक दूसरे से दूरियां बनाकर रखें.

अलविदा जुम्मा आज
पवित्र रमजान का आज अलविदा जुम्मा है. दाऊदी बोहरा समाज शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाएगा। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने बंदों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है- बोहरा समाज भी सादगी से ईद मनाएगा और अपने-अपने घरों में नमाज अदा कर सोशल डिस्टेंस का पालन करेगा. इसके साथ 23 मई को चांद दिखता है तो 24 मई को ईद होगी, नहीं तो 24 को चांद दिखता है तो 25 को ईद मनाई जाएगी.
See also  देशभर में 12 घंटे में 70 मौतें, 1358 नए केस, जानें टॉप 10 राज्यों का हाल
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights