
भोपाल।राज्य सरकार ने राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजवर्धन सिंह को डेली कालेज इंदौर के बोर्ड आफ गवर्नर्स में राज्य शासन के नामिनी के रुप में सदस्य नियुक्त किया है। पहले पिछली कमलनाथ सरकार ने अपने नामिनी नियुक्त किये हुये थे जिनका मनोनयन अब निरस्त कर दिया गया है। विधायक राजवर्धन सिंह सत्तर के दशक में डेली कालेज में अध्ययन कर चुके हैं। इस संबंध में राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिये हैं।





Users Today : 14
Users This Month : 272
Total Users : 234197
Views Today : 14
Views This Month : 499
Total views : 55900



