Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ग्वालियर के एक मकान में लगी भीषण आग, 3 बच्चों और 4 महिलाओं की मौत

ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. इंदरगंज इलाके में सोमवार को एक मकान में आग लग गई. इस हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं की मौत हो गई है. अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं.
बताया जा रहा है कि इंदरगंज इलाके में अज्ञात कारणों के चलते सोमवार को पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई. दुकान के ऊपरी मंजिल में दो परिवार फंस गया. परिवार के रेस्क्यू के पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है. अभी कुछ लोगों को बाहर निकाला गया है. साथ ही सात शवों को भी बाहर निकाल लिया गया है.
बाहर निकाले गए शवों में तीन शव बच्चों के हैं, जबकि चार शव महिलाओं के हैं. इसके साथ ही रेस्क्यू करके बाहर निकाले गए लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.
माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंच सकता है. फिलहाल, अधिकारियों की ओर से घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है. साथ ही लाशों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

See also  राहत पैकेजः वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज 11 नए कदमों का एलान
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights