Breaking News

अमेरिकी कंपनी ने खोजा कोरोना का 'इलाज'

कैलिफोर्निया | अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस का ‘इलाज’ (Coronavirus Treatment) खोज लिया है। बायोटेक कंपनी सोरेंटो थेरापेटिक्स ने कहा है कि उन्होंने STI-1499 नाम की एंटीबॉडी (STI-1499 Antibody) तैयार की है, जो कोरोना के संक्रमण को फैलने से 100 फीसदी तक रोकता है। इससे पहले इजरायल और इटली ने भी दावा किया था कि उन्‍होंने कोरोना वायरस की वैक्‍सीन (Coronavirus Vaccine) तैयार कर ली है।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह एंटीबॉडी कोरोना वायरस को इंसानों की कोशिकाओं में संक्रमण फैलाने से 100 फीसदी रोक देता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी फिलहाल न्यू यॉर्क के माउंट सिनई स्कूल ऑफ मेडिसीन के साथ मिलकर कई एंटीबॉडी तैयार करने पर काम कर रही है। उसका कहना है कि वह एक महीने में एंटीबॉडी के 2 लाख डोज तैयार कर सकती है।
कंपनी ने यूएस एफडीए से मांगी मंजूरी
कंपनी ने अब एंटीबॉडी के इस्तेमाल की मंजूरी के लिए अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के पास आवेदन किया है। कंपनी ने इमरजेंसी आधार पर मंजूरी की मांग की है। बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से अभी तक 46 लाख 60 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से लगभग तीन लाख 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 9 हजार से ज्यादा हो चुका है।
वहीं, 17 लाख 77 हजार से अधिक ठीक भी हुए हैं। इस वायरस से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है, जहां 88 हजार 500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उधर, रूस में भी हालात खराब होते जा रहे हैं। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 72 हजार से ज्यादा हो चुकी है। संक्रमण के मामले में रूस अमेरिका और स्पेन के बाद तीसरे नंबर पर है। मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्रिटेन है, जहां 34 हजार 400 से अधिक की जान जा चुकी है। ब्रिटेन के बाद स्पेन में 27 हजार 563 और फ्रांस में 27 हजार 529 लोगों की मौत हुई है
See also  जबलपुर न्यूज़ कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा आरोपी गिरफ्तार, 18 कारतूस जप्त By manu Mishra 31July 2022
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights