Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बिहार के मजदूरों के लिये 18 मई को रवाना होगी जबलपुर से ट्रेन

जबलपुर ।
लॉकडाउन में रूक गये बिहार के मजदूरों को लेकर जबलपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार 18 मई को सीतामढ़ी रवाना होगी । कलेक्टर भरत यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार राज्य शासन के विशेष प्रयासों से इस ट्रेन को रवाना करने के लिए रेल्वे ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं । जबलपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन को भेजने की बिहार सरकार से भी रेल्वे को अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है । श्री यादव ने बताया कि ट्रेन से बिहार जाने के लिए अभी तक करीब एक हजार मजदूरों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है । उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार 18 मई को रवाना होने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन का समय रेल्वे द्वारा तय किया जायेगा । यह ट्रेन छपरा और मुजफ्फरपुर स्टेशन पर भी रूकेगी ।कलेक्टर ने बताया कि सीतामढ़ी जाने वाली इस ट्रेन से अपने गृह प्रदेश जाने के इच्छुक व्यक्तिों को तत्काल कोरोना कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0761-2637500 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा । ताकि सभी जरूरी व्यवस्थायें समय रहते पूरी की जा सकें । ट्रेन से छपरा, मुजफ्फरपुर या सीतामढ़ी की यात्रा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 510 रूपये किराया का भुगतान करना होगा ।  किराये की यह राशि बिहार सरकार द्वारा उन्हें वहां पहुँचने पर वापस की जायेगी ।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अब तक साढ़े चौदह हजार प्रवासी मजदूर आये:-
राज्य शासन के विशेष प्रयासों से अन्य राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिकों को वापस लाने के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आज शाम तक करीब 14 हजार 510 प्रवासी मजदूरों का जबलपुर आगमन हो चुका है ।  आठ मई से 16 मई के बीच चलाई गई इन 18 ट्रेनों में यहां आये यात्रियों में जबलपुर जिले के 1 हजार 377 श्रमिक शामिल थे । जबकि अन्य जिलों के प्रवासी मजदूरों की संख्या 13 हजार 133 है ।  दूसरे जिलों के प्रवासी मजदूरों को जबलपुर रेल्वे स्टेशन से 88 बसों के माध्यम से उनके गृह जिला भेजा गया है ।
See also  28 राज्यों में गुटका खाने व थूकने पर रोक
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights