Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शेयर बाजार पर दबाव कायम, नहीं रास आया COVID-19 पैकेज

नई दिल्ली. बाजार की गिरावट आज यानी की सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन भी जारी है. शुक्रवार को कारोबार के अंतिम दिन बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मामूली बढ़त के साथ खुले हालांकि कुछ ही देर में दोनों गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करने लगे.
लाल निशान पर शेयर बाजार
फिलहाल तकरीबन 10 बजे सेंसेक्स करीब 100 यानी 0.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 31,025 के आसपास दिख रहा है.वहीं, निफ्टी करीब 25 अंक यानी 0.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 9120 के आसपास नजर आ रहा है.
सुबह सेंसेक्स 173.39 अंक ऊपर और निफ्टी 39.65 अंक ऊपर खुला है. गौरतलब हो गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी. कल सुबह सेंसेक्स 542.28 अंक नीचे और निफ्टी 169.6 अंक नीचे खुला.
इन शेयरों में रही गिरावट और तेजी-
आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 18 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3 फीसदी तो मारुति में 2 फीसदी से ज्यादा कमजोरी देखी जा रही है. बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी और हीरो मोटोकॉर्प में भी कमजोरी देखी जा रही है. ओएनजीसी, एनटीपीसी, एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील आज के टॉप गेनर्स हैं.
निफ्टी पर प्रमुख 11 इंडेक्स में 7 इंडेक्स लाल निशान में हैं. निफ्टी बैंक में 1 फीसदी कमजोरी है तो रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा है. आटो, फाइनेंशियल और आईटी शेयरों में भी दबाव दिख रहा है. फार्मा, मेटल और एफएमसीजी में हल्की तेजी है. 
See also  आदि शंकराचार्य के जन्म के बारे में फैला भ्रम, जानिए सचाई
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights