Breaking News

विश्‍व में हाहाकार, कोविड‑19 संक्रमण से हुईं तीन लाख से ज्यादा मौत

जिनेवा । कोरोना महामारी दुनियाभर के 212 देशों में पिछले 24 घंटे में 95,519 नए लोगों को अपना शिकार बना चुकी है और मरने वाले लोगों की संख्या में बीते 24 घण्‍टे में ही नए 5,305 लोगों का इजाफा हो गया । वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में यह अभी तक 45 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है तथा तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 17 लाख लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं । जिसमें कि खास बात यह है कि विश्‍व के करीब 72 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ दस देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या करीब 32.53 लाख है.
दुनियाभर के कुल मामलों में से एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और एक तिहाई से ज्यादा मौतें भी अमेरिका में हुई हैं। अमेरिका के बाद यूके में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है. जहां 33,614 लोगों की मौतों के साथ कुल 233,151 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि यूके में मरीजों की संख्या स्पेन और रूस से कम है। इसके बाद इटली, फ्रांस, जर्मनी, टर्की, ईरान, चीन, ब्राजील, कनाडा जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
यदि इन सभी देशों का आंकड़ा देखें तो अमेरिका: केस- 1,456,745, मौतें- 86,900। स्पेन : केस- 272,646, मौतें- 27,321। रूस : केस- 252,245, मौतें- 2,305। । यूके : केस- 233,151, मौतें- 33,614। इटली: केस- 223,096, मौतें- 31,368। ब्राजील: केस- 202,918, मौतें- 13,993। फ्रांस: केस- 178,870, मौतें- 27,425। जर्मनी: केस- 174,975, मौतें- 7,928 । टर्की: केस- 144,749, मौतें- 4,007। ईरान: केस- 114,533, मौतें- 6,854 और चीन में अब तक केस- 82,929 और मौतें- 4,633 हुई हैं।
वर्तमान हालातों में अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन ऐसे देश हैं, जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीन टॉप‑10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है और भारत में जल्द ही चीन से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हो जाएंगे, क्‍योंकि वह अपने यहां कोरोना वायरस (कोविड‑19) को रोकने के तमाम प्रयास करने के बाद भी तेजी के साथ कोरोना की चपेट में आता हुआ अभी दिखाई दे रहा है
See also  जबलपुर के चार नगर परिषदों के परिणाम घोषित:शहपुरा, पाटन, कटंगी और मझौली में भाजपा का परचम, कांग्रेस का चारों जगह से सूपड़ा साफ By manu Mishra 20 July 2022
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights