Breaking News

लॉकडाउन के बीच मुंगेली में होगी 400 शादियां, लेकिन निभानी होगी ये खास शर्त

मुंगेली. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले में लॉकडाउन (Lockdown 3.0) में मिली कुछ रियायतों से चहल-पहल बढ़ गई है. लोगों की आवाजाही बढ़ने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने और मास्क को अनिवार्य रूप से पहनने की हिदायत प्रशासन की ओर से लगातार दी जा रही है. वहीं बाजार में खरीददारी के लिए अधिक भीड़ होने की वजह शादी के लिए बड़ी संख्या में अनुमति लोग मांग रहे हैं. शासन के निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन में मुंगेली जिले में ही 4 सौ से अधिक शादियों की अनुमति दी गई है. साथ ही अब कई आवेदन अभी भी दिए जा रहे हैं.
नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत
पथरिया ब्लॉक में 145, लोरमी क्षेत्र में 195 मुंगेली में 100 इसके अलावा दूसरे अंतरजिला के लिए 84 शादियों की अनुमति प्रशासन द्वारा स्वीकृत की गई है. अपर कलेक्टर राजेश नशीने ने बताया कि लॉकडाउन में शादी के लिए मिली अनुमति में शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना जरूरी होगा. शादी घर के प्रांगण में होंगे और अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं. सामूहिक भोज पर पूरे तरीके से प्रतिंबध रहेगा.बैण्ड बाजे शोर शराबा भी प्रतिबंध है और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं इन सब नियमों के बावजूद भी लोगों में शादी कार्यक्रम संपन्न करने को लेकर भारी उत्सुकता है. इसके चलते शादी की तैयारी के लिए बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. वहीं पैसे निकलवाने बैंकों में भी लम्बी कतारें देखी जा सकती है. इन सब जगहों पर लग रहे भीड़भाड़ से कहीं न कहीं संक्रमण का खतरा बढ़ता दिख रहा है. भीड़ भाड़ को व्यवस्थित करने प्रशासन और पुलिस टीम और वालेंटियर भी अलर्ट हैं लगातार लोगों को सोशल डिस्टेसिंग के लिए लगातार समझाइश दे रहे हैं. पर सोमवार से शुक्रवार तक बाजार में भारी भीड़ देखी जा रही है.
See also  दैनिक पंचांग आज का शुभ पंचांग 12अगस्त2021 Jabalpur, India
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights