Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

विजय माल्या ने फिर ट्वीट कर सरकार से की पैसा लौटाने की पेशकश

नई दिल्‍ली। अपने प्रत्‍यर्पण की लड़ाई लड़ रहे भगोड़े शराब करोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर सरकार से 100 फीसदी कर्ज चुकाने के उसके प्रस्ताव को स्वीकार करने की पेशकश की। इसके साथ ही माल्‍य ने उसके खिलाफ भारत में चल रहे मामले को बंद करने की अपील भी की।
माल्या ने सरकार से यह अपील गुरुवार को एक ट्वीट कर की। उसने हाल में घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आत्‍मनिर्भर आर्थिक पैकेज पर भारत सरकार को बधाई दी और अफसोस जताते हुए कहा कि बकाया चुकाने के प्रस्तावों को बार‑बार नजरअंदाज किया गया।
माल्‍य ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कोविड‑19 राहत पैकेज के लिए सरकार को बधाई। वे जितना पैसा छापना चाहें छाप सकते हैं। लेकिन, उन्हें मेरे जैसे छोटे सहयोगकर्ता को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जो सरकार के स्वामित्व वाले बैंक से लिया गया 100 फीसदी कर्ज वापस करना चाहता है।
उल्‍लेखनीय है कि शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। उसपर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। विजय माल्या लंबे समय से लंदन में ही रह रहा है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में माल्या ने भारत प्रत्यर्पण के लिए लंदन हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। (एजेंसी, हि.स.)
See also  टेरर अटैक से तिलमिलाया पाक, रातभर में मार डाले 37 आतंकी
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights