Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इस गांव के तालाब से मछली की जगह निकलने लगे 500 और 2 हजार के नोट, जानें फिर क्या हुआ?

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandva) जिले में एक चौंकाने वाली खबर सामने आया है. यहां पर एक लड़के ने मछली (fish) पकड़ने के लिए जैसे ही तालाब में कांटा डाला तो मछली की जगह नोटो से भरी एक थैली निकल गई. जब युवक ने थैली को खेलकर देखा तो उसकी आंखें फटी रह गईं. दरअसल, उस थैली में पांच-पांच सौ और दो-दो हजार रुपए के नोट भरे हुए थे. उस रुपए को लेकर युवक गांव में आ गया. लेकिन गांव में पहुंचते ही यह घटना पूरे इलाके में फैल गई. वहीं, तालाब के पास भीड़ जमा हो गई.
घटना खंडवा जिले पंधाना थाना क्षेत्र स्थित आरुद गांव (Arud Village) की है. मामले की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने नोटों को सैनिटाइज कर जप्त कर लिया. पंधाना थाना इंचार्ज प्रशिक्षु डीएसपी केतन एच अड़लक ने कहा कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने रुपयों को बरामद किया है. जो 500 और 2 हजार के नोट हैं, जिसमें कुछ के किनारे जले हुए हैं. वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की सुबह को एक वाहन चालक ने गाड़ी रोककर तालाब में कुछ फेंक था, जिसे मॉर्निंग वॉक पर बाहर निकले युवक ऋषि कनाडे ने देखा था. लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया. जब वह टहलने के बाद वापस लौटा तो तालाब किनारे भीड़ देखी. उसे पता चला कि एक थैली में रुपए को रखकर तालाब में फेंक गया है.
 थैली को खोलकर देखा तो उसमें कुछ नोट थे
वहीं, कालू मछुआरे ने बताया कि उसका बेटा आज सुबह मछली पकड़ने तालाब पर गया था. उसने जैसे ही तालाब में कांटा डाला तो मछली की जगह नोट से भरी हुई थैली निकली. जब उसने वह थैली को खोलकर देखा तो उसमें कुछ नोट थे. इसके बाद वह थैली को लेकर घर आ गया. वहीं, पुलिस के पहुंचने के बाद मछूआरे ने नोट सहित थैली को पुलिस को दे दिया. अब पुलिस ने तालाब में नोट फेंकने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है.
See also  राज्य मानव अधिकार आयोग को whatsapp पर मिली शिकायत-पुलिस वालों की फिक़्र करो
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights