Breaking News

प्रेमिका से शादी करने की जिद में मैहर से आया प्रेमी, चढ़ गया हाईटेंशन लाइन टाॅवर में

जिले की सिहोरा तहसील में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। प्यार की जिद और इश्क का जुनून इतना चढ़ा कि मैहर जिले का रहने वाला रतन कोरी नाम का युवक सीधे 2 लाख 20 हजार वोल्टेज तार वाले खंभे पर चढ़ गया। उसकी मांग थी कि जब तक प्रेमिका नहीं आएगी और उससे शादी का वादा नहीं करेगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।

युवक की हरकत से गांव में हड़कंप मच गया। लोग इकट्ठा हो गए और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पहले खुद उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी।

See also  रमजान माह का समापन, ईद उल फ़ित्र शनिवार को

लेकिन रतन अपनी जिद पर अड़ा रहा। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है की रतन कोरी का सिहोरा के ग्राम ग़ज़ताल गांव की ही मुंह बोली बहन के ननंद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले तैयार नहीं थे। प्रेमिका को खोने के डर और और उसकी दूसरी जगह शादी का रिश्ता हो जाने के कारण अपनी जिद को पूरा करने के लिए रतन ने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

मौके पर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के हमराह आर.संदीप पांडे आर.देवराज पटेल आर.सोमदीप पटेल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। सबके सामने युवक बार-बार यही चिल्ला रहा था कि जब तक प्रेमिका से बात नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  यूपी के इस जिले में सांसद खेल महोत्सव बना अखाड़ा, पुरस्कार वितरण के दौरान मचा हंगामा
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights