Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कोरोना से जंग में अमेरिका ने पकड़ी गलत दिशा, न्यूयॉर्क के अलावा सभी स्थानों पर बढ़ा संक्रमण

न्यूयॉर्क । वैश्विक महामारी कोरोना को काबू करने की दिशा में न्यूयॉर्क में हुई प्रगति को यदि न गिना जाए, तो आंकड़े दर्शाते हैं कि अमेरिका इस बीमारी से निपटने को लेकर गलत दिशा में आगे बढ़ रहा है। न्यूयॉर्क के अलावा अमेरिका में अन्य स्थानों पर संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। अमेरिका की ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार अमेरिका में प्रतिदिन 20,000 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है और प्रतिदिन 1,000 से अधिक लोग इस बीमारी के कारण मारे जा रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कई स्थानों में लोगों के संक्रमित होने की दर को नीचे नहीं ला पाने के कारण दसियों हजार और लोगों की मौत हो सकती है, क्योंकि लोगों को अब बाहर निकलने और कारोबार फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है।
कंसास में शावनी काउंटी के स्वास्थ्य विभाग की निदेशक लिंडा ओच ने कहा कोई गलती मत कीजिए: यह संक्रमण अब भी हमारे समुदाय में फैल रहा है, संभवत: पहले के हफ्तों से भी अधिक तेजी से फैल रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से न्यूयॉर्क सर्वाधिक प्रभावित हुआ है और देश में हुई 70,000 लोगों की मौत में से कम से कम एक तिहाई लोग यहीं मारे गए हैं। न्यूयॉर्क में अब भी लॉकडाउन जारी है। यदि न्यूयॉर्क को भी शामिल करके आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए, तो अमेरिका में संक्रमण की दर कम होती दिखाई देती है। हर पांच दिन में सामने आने वाले नए मामलों की दर तीन सप्ताह पहले प्रति एक लाख लोगों पर 9.3 प्रतिशत से कम होकर सोमवार को 8.6 प्रतिशत हो गई है।
यदि न्यूयॉर्क को इस विश्लेषण से बाहर कर दिया जाए, तो अमेरिका में संक्रमण के नए मामलों की दर बढ़ी है। यह समान अवधि में प्रति एक लाख पर 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़कर 7.5 प्रतिशत हो गई है। लॉस एंजिलिस के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में जन स्वास्थ्य अनुसंधानकर्ता डॉ। जुओ फेंग झांग ने बताया कि अमेरिका में जांच की दर बढ़ी है और संभवत: इसके कारण भी संक्रमण के नए मामलों की दर बढ़ी है, लेकिन इसका एकमात्र कारण जांच बढ़ना ही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बढ़ोतरी जांच के कारण नहीं है। यह दर वास्तव में बढ़ी है।’’ आयोवा और कंसास में शावनी काउंटी में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 56,342 हुई, अब तक 1,886 की मौत
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights