नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर रोक लगा दी है। यह रोक विदेश व्यापार महानिदेशालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से लगाई गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की वजह से अल्कोहल से बने हैंड सैनिटाइजर की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। महामारी के शुरुआती दिनों में हालात ऐसे थे कि अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर की बजार में बेहद कमी हो गई थी। मांग बढ़ने के साथ-साथ हैंड सैनिटाइजर की कालाबाजारी की घटना भी सामने आने लगी थी। यही वजह है कि बाद में सरकार ने अल्कोहल से बने हैंड सैनिटाइजर की कीमत तय कर दी। अब तमाम कंपनियां भी इसके उत्पादन को लेकर गंभीर हो गई हैं और उत्पादन की क्षमता भी जहां-जहां संभव है वहां बढ़ा दी गई है।
See also पिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने जाते समय मुसाफिर चैक के दौरान आरोपी पुत्र को रंगे हाथ पकडने वाली थाना अधारताल की टीम को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने 500-500 रूपये के नगद ईनाम से किया पुरूस्कृत By manu mishra 2july2022
Powered by Inline Related Posts






Users Today : 0
Users This Month : 3
Total Users : 236646
Views Today :
Views This Month : 6
Total views : 59099



