Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

लॉकडाउन के बाद कार खरीदने वालों की होगी चांदी

मुंबई। ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक स्कीमों से शोरूम तक लाने के लिए कई तरह के उपाय करने की योजना बना रही हैं। दरअसल, सेल्स के लिहाज से बेहद कमजोर साल झेलने के बाद नए वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल में उनकी बिक्री जीरो रही। ऑटो कंपनियां कस्टमर्स को 100त्न ऑन रोड फाइनैंसिंग, इंस्टॉलमेंट हॉलिडे और ऑटो लोन रिपेमेंट एश्योरेंस जैसे ऑफर दे सकती हैं। ये कोविड-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते सैलरी कट और जॉब लॉस के डर के बीच लोगों को फिर से गाडिय़ां बेचने की कोशिश में जुटी हैं। इनवेंट्री क्लीयर करने पर फोकसऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के मुताबिक, लोगों की चिंताओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने की हिचक ने खत्म कर दिया है। ऑटो डीलरशिप देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन से मिली राहत के बीच इसी हफ्ते खुलने जा रही हैं। इंडस्ट्री सोर्सेज के मुताबिक, उनका फोकस सबसे पहले लगभग तीन लाख पैसेंजर वीइकल की मौजूदा इनवेंट्री को क्लीयर करने पर होगा।
नौकरी गई तो चिंता नहीं
हुंडई मोटर ने हुंडई ईएमआई एश्योरेंस स्कीम लॉन्च की है, जिसमें वह तीन इंस्टॉलमेंट खुद भरेगी, अगर बायर की नौकरी चली जाती है। यह स्कीम इसी महीने प्राइवेट सेक्टर के एंप्लॉयीज की तरफ से होने वाली नई खरीदारी पर लागू होगी, लेकिन इसका लाभ क्रेटा, टूसों, कोना ईवी और एलांट्रा मॉडल पर नहीं मिलेगा। कंपनी के सेल्स, मार्केटिंग एंड सर्विस डायरेक्टर तरुण गर्ग ने कहा, ‘सेंटीमेंट अच्छा नहीं है और कस्टमर्स जॉब सिक्योरिटी के साथ ही पर्सनल सेफ्टी को लेकर भी चिंतित हैं।
टाटा मोटर्स के भी कई प्लान
टाटा मोटर्स भी कई इनसेंटिव प्लान ऑफर कर रही है। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा, ‘अट्रैक्टिव लिमिटेड पीरियड ऑफर के अलावा हम कारों और एसयूवी की पूरी रेंज पर 100 फीसदी तक की ऑन रोड फंडिंग मुहैया करा रहे हैं। कस्टमर्स लॉन्ग टेन्योर ईएमआई स्कीम (आठ साल तक) का फायदा उठा सकते हैं, जिससे उनकी ईएमआई कम रहेगी। 

Manu Mishra 1 shramveerbharat news
See also  पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर ने किया पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में 21वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2022 का शुभारंभ
Author: Manu Mishra 1 shramveerbharat news

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights